फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New Year Resolution: Welcome 2020 with inspiring Quotes of Big Personalities for prosperous life

नववर्ष 2020: ...तो आपने नए साल का अपना संकल्प ले लिया क्या?

Tue, 31 Dec 2019 12:25 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Tue, 31 Dec 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
New Year Resolution: Welcome 2020 with inspiring Quotes of Big Personalities for prosperous life
नववर्ष पर सकारात्मक रहें - फोटो : FreePik

...तो आपने नए साल का अपना संकल्प ले लिया क्या? संकल्प यानी रिजॉल्युशन।

विज्ञापन


आपकी ही तरह हर साल लोग नए साल पर कोई न कोई संकल्प लेते हैं। जैसे- खुद को फिट रखना, वजन कम करना, ज्यादा समझदारी भरे काम करना। एक अच्छा पार्टनर बनना, सेहतमंद भोजन करना और पैसे बचाना। 

मगर ये संकल्प पूरे कैसे किए जाएं? और क्या वाकई यह संकल्प व्यवहार में बदलाव लेकर आएंगे? नया साल नए लक्ष्य बनाने के लिए प्रेरित करता है। मगर अक्सर हम जल्दबाजी में उसे चुन लेते हैं जो हमें चाहिए बजाय उसके जो हमें चुनने चाहिए।
विज्ञापन


कोई भी संकल्प लेने से पहले तय करिए कि आपको कैसा भविष्य चाहिए। उसके बाद वर्तमान में हो रहे नकारात्मक प्रभाव के बारे में विचार कीजिए। जब तक भविष्य की इच्छाओं और वर्तमान की सच्चाई में अंतर रहेगा तब तक हम लक्ष्य को पाने के लिए प्रेरित होते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हौसले के लिए यहां क्लिक करें

उत्साह के लिए यहां क्लिक करें

आत्मविश्वास के लिए यहां क्लिक करें

खुशी के लिए यहां क्लिक करें

जुनून के लिए यहां क्लिक करें

रूमानियत के लिए यहां क्लिक करें

दरअसल, नए साल का मतलब होता है 'ताजी शुरुआत' और मानसिक तौर पर नया साल हमें अवसर देता है कि अपनी स्लेट को साफ करके उसमें नई इबारत लिखने का। इस समय हमारे अंदर जो भाव उठते हैं, वे हमें अपना लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित करते हैं।

इन संकल्पों को पूरा करने के लिए हमें हौसले और आत्मविश्वास की जरूरत होगी। हौसले और आत्मविश्वास से काम लेंगे, तो जीवन में नई चुनौतियों का सामना करने और अपने लक्ष्य को पूरा करने का उत्साह बना रहेगा। यही उत्साह हमारी जिंदगी में ढेरों खुशियां भर देगा। 

इन्हीं लक्ष्यों और संकल्पों को पूरा करने में आपकी मदद करने के लिए इस वर्ष अमर उजाला लाया है हौसले, आत्मविश्वास, उत्साह और खुशी से भरे वक्तव्य। सरल भाषा में कहें तो ऐसे प्रेरणादायी कोट्स, जो आपको नए साल में हौसले, आत्मविश्ववास, उत्साह और खुशी से भर देंगे। 

प्रबुद्ध व्यक्तित्व, बिजनेस लीडर्स और ग्लैमर की दुनिया के इन दिग्गजों के कोट्स को पढ़कर आप पूरे वर्ष स्वयं को स्फूर्तिवान और सकारात्मक महसूस कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed