Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New Vande Bharat Metro unveiled passengers will get these facilities in the saffron colored train

Indian Railway: सामने आई नई वंदे भारत मेट्रो, भगवा रंग में रंगी ट्रेन में यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

Wed, 01 May 2024 08:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 01 May 2024 08:58 PM IST
सार

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे शुरुआत में करीब 50 ऐसी ट्रेनें बनाएगा। धीरे-धीरे इसकी संख्या बढ़ाकर 400 तक ले जाने की योजना है। वंदे भारत मेट्रो ट्रेन 100 किमी से 250 किमी के बीच यात्रा करने में सक्षम होंगी।

विज्ञापन
New Vande Bharat Metro unveiled passengers will get these facilities in the saffron colored train
Vande Bharat Metro - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश के कई बड़े शहरों के बीच वंदे भारत मेट्रो दौड़ती हुई नजर आएगी। पहली बार इस ट्रेन की झलक भी सामने आ गई है। इस ट्रेन का इसी वर्ष जुलाई में ट्रायल किया जाएगा। पंजाब के कपूरथला की रेल कोच फैक्ट्री में वंदे भारत मेट्रो के कोच तैयार किये गए हैं।

विज्ञापन


रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे शुरुआत में करीब 50 ऐसी ट्रेनें बनाएगा। धीरे-धीरे इसकी संख्या बढ़ाकर 400 तक ले जाने की योजना है। वंदे भारत मेट्रो ट्रेन 100 किमी से 250 किमी के बीच यात्रा करने में सक्षम होंगी। इस ट्रेन में डिफॉल्टर कॉन्फ़िगरेशन के रूप में 12 कोच हैं। लेकिन इसे 16 कोच तक बढ़ाया जा सकता है। वंदे भारत मेट्रो भारतीय रेलवे की ओर से विकसित की गई एक सेमी हाई स्पीड इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट ट्रेन है। ये ट्रेन वंदे भारत ट्रेन का मेट्रो वर्जन है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ये ट्रेन टक्कर रोधक प्रणाली से लैस है, जो इसे आगे की ट्रेन से टकराने से रोकती है। इसमें एसी, स्वचलित दरवाजे, एलईडी लाइट, वाई-फाई, सीसीटीवी कैमरे, टॉयलेट और यात्री सूचना प्रणाली समेत कई तरह की सुविधाएं हैं। वंदे भारत की शुरुआत दिल्ली-मेरठ, दिल्ली-गाजियाबाद, मुबई-ठाणे, आगरा-मथुरा जैसे वयस्त मार्गों पर किए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि पहले फेज में इस ट्रेन को मुंबई में शुरू किया जाएगा। क्योंकि मुंबई में लोकल ट्रेनों की अत्याधिक डिमांड रहती है। मुंबई के बाद राजधानी दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता में भी वंदे मेट्रो चलाई जाने की योजना है। इस ट्रेन में 4, 8, 12 और 16 कोच हो सकते हैं। हालांकि मुंबई में इस ट्रेन को 12 कोच के साथ शुरू किया जाएगा। पूरी तरह से एसी ट्रेन की स्पीड अधिकतम 130 किमी होगी।  


यात्री मेट्रो की तरह ही इस ट्रेन में टिकट लेकर यात्रा की जा सकेगी। टिकट रिजर्व कराने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि इन ट्रेनों को छोटी दूरी के लिए चलाया जाएगा। फिलहाल इस ट्रेन के किराये को लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ है। लेकिन रेलवे अधिकारियों ने यह संकेत दिया है कि इस ट्रेन का किराया कम ही रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed