फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Israel Gaza War Tension between Israeli PM Netanyahu and Biden Administration over arms supply

Gaza War: हथियारों की आपूर्ति को लेकर इस्राइली पीएम अपने दोस्त से नाराज; बाइडन प्रशासन ने बताया निराशाजनक

Fri, 21 Jun 2024 08:07 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 21 Jun 2024 08:07 AM IST
सार

हमास ने सात अक्तूबर को इस्राइली शहरों पर पांच हजार से ज्यादा रॉकेट दागकर हमले की शुरुआत की थी। इसके जवाब में इस्राइल ने हमास आतंकियों के खिलाफ गाजा में ऑपरेशन शुरू किया था। तबसे ही अमेरिका इस्राइल की मदद कर रहा है। 

विज्ञापन
Israel Gaza War Tension between Israeli PM Netanyahu and Biden Administration over arms supply
जो बाइडन, बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : ANI

विस्तार

हमास और इस्राइल बीते आठ महीने से जंग लड़ रहे हैं। इस्राइल द्वारा हमास को खत्म करने का संकल्प गाजा पट्टी के लोगों पर भारी पड़ रहा है। गाजा में पैदा हुई मानवीय परिस्थितियों को लेकर दुनिया भर के लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अमेरिका भी अपने दोस्त की मदद लगातार कर रहा है। हालांकि, अब इस दोस्ती में दरार आती दिख रही है। दरअसल, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वॉशिंगटन द्वारा भेजे जाने वाले हथियारों को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिससे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन परेशान हो गए। 

विज्ञापन


अमेरिकी हथियारों की इस्राइली प्रधानमंत्री द्वारा आलोचना किए जाने पर बाइडन प्रशासन और नेतन्याहू के बीच इस सप्ताह नया तनाव सामने आया है। व्हाइट हाउस ने गुरुवार को टिप्पणियों को परेशान और निराशाजनक बताया।
विज्ञापन


क्या है मामला?
पूरे मामले की शुरुआत तब हुई, जब नेतन्याहू ने इस सप्ताह की शुरुआत में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर दावा किया कि अमेरिकी प्रशासन हाल के महीनों में अपने देश से हथियार और गोला-बारूद आने से रोक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाइट हाउस का जवाब
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा काउंसिल प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि यह बयान पूरी तरह से निराशाजनक करने वाला था। निश्चित तौर पर हमें परेशान करने वाली हैं, क्योंकि हम काफी समर्थन कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हमास से मिल रही धमकियों के कारण कोई और देश इस्राइल की मदद को आगे भी नहीं आ रहे हैं।

दो हजार पाउंड के बमों पर बहस
इससे पहले व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने कहा कि हम सच में नहीं जानते कि वे किस बारे में बात कर रहे हैं। युद्ध सामग्री के एक विशेष शिपमेंट को छोड़कर कोई और विराम नहीं लगाया गया है। बता दें, वह दो हजार पाउंड के बमों के भेजने का जिक्र कर रही थीं। उनका कहना था कि बड़ी आबादी को खतरा देखते हुए इसे समीक्षा में रखा गया है। 

बाइडन-नेतन्याहू तनाव
नेतन्याहू ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि वह व्यक्तिगत हमलों के जवाब को भुगतने के लिए तैयार हैं, बशर्ते कि इस्राइल को अमेरिका से गोला-बारूद प्राप्त हो जो उसे अपने युद्ध में चाहिए।

गाजा युद्ध की शुरुआत के बाद से इस्राइल सरकार के प्रमुख और बाइडन प्रशासन के बीच यह पहला विवाद नहीं है। बाइडन ने पहले दक्षिणी गाजा के राफा में एक प्रमुख इस्राइली ऑपरेशन का कड़ा विरोध किया था, जहां 10 लाख से अधिक नागरिक स्थित थे, और उनकी चेतावनी पर ध्यान नहीं दिए जाने पर कुछ हथियारों की डिलीवरी को रोकने की धमकी दी थी।


आठ माह से जारी जंग
हमास ने सात अक्तूबर को इस्राइली शहरों पर पांच हजार से ज्यादा रॉकेट दागकर हमले की शुरुआत की थी। इसके बाद हमास के आतंकियों ने इस्राइल में घुसकर लोगों को मौत के घाट उतारा। इसके जवाब में इस्राइल ने हमास आतंकियों के खिलाफ गाजा में ऑपरेशन शुरू किया था। इस ऑपरेशन में गाजा स्थित हमास के ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी की गई है, जिससे अधिकतर गाजा खंडहर में तब्दील हो गया है। अब तक इस्राइल और गाजा में कुल मिलाकर 34,622 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed