फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   new political scenario emerge in country after demontiezation

नोटबंदी से नए सियासी समीकरणः अपनों से दूरी, गैरों से नजदीकी

Wed, 30 Nov 2016 05:47 AM IST
हिमांशु मिश्र/ नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र/ नई दिल्ली Updated Wed, 30 Nov 2016 05:47 AM IST
विज्ञापन
new political scenario emerge in country after demontiezation
कालेधन के खिलाफ अभियान के रूप में लिए गए नोट बंदी के फैसले ने देश के सियासी समीकरण के तानेबाने को उलझाना शुरू कर दिया है। सरकार की अपनों से तल्खी बढ़ी है मगर इसके बदले में कई विरोधी दल अचानक उसके करीब भी आए हैं। विपक्ष के कई दल भी जाने आने एक मंच पर आने पर मजबूर हुए हैं। 
विज्ञापन


इस फैसले ने सबसे ज्यादा असर बिहार की राजनीति पर डाला है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश के पीएम मोदी के फैसले के पक्ष में खड़ा होने के बाद सत्तारूढ़ महागठबंधन का विवाद सड़क पर आ गया है। इसके अलावा उड़ीसा-तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों नवीन पटनायक और चंद्रशेखर राव का नोट बंदी के फैसले के साथ खड़े होने की घटना ने केंद्र की राजनीति में नए तरह के समीकरण उभरने का संकेत दिया है। इसके अलावा नोट बंदी ने कई विपक्षी दलों को जाने अनजाने एकजुट होने का बड़ा अवसर पैदा कर दिया है।
विज्ञापन


नोट बंदी के फैसले ने देश के सियासी समीकरण में बदलाव की स्थिति भी पैदा कर दी है। एक तरह सरकार में शामिल शिवसेना इस फैसले पर अपनी तल्खी नहीं छिपा रही तो दूसरी ओर जदयू, बीजेडी, टीआरएस जैसे दल सरकार के फैसले के पक्ष में खड़े हो गए हैं। हालत यह है कि इस कारण बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन दो फाड़ हो गया है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राजद ने खुला हमला बोला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति यहां तक आ पहुंची है कि राजद ने नीतीश को खुल कर भाजपा के साथ चले जाने की सलाह दी है तो भाजपा ने नीतीश को महागठबंधन में शामिल होने पर पुनर्विचार करने की सलाह दे दी है। नीतीश ने नोट बंदी केबाद हो रही परेशानी को दूर करने के लिए सरकार की ओर से बनाई गई सब कमेटी में शामिल होने की सैद्घांतिक सहमति दे कर कयासों का बाजार गर्म कर दिया है। जबकि इस फैसले के पक्ष में बीजेडी और टीआरएस के भी खड़े होने के अलग राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।

नई नहीं है नीतीश-भाजपा की नजदीकी

new political scenario emerge in country after demontiezation
यही स्थिति विपक्षी दलों की भी है। कई मुद्दों और नेतृत्व के सवाल पर तीखे मतभेद के बावजूद कई दल जाने अनजाने एक मंच पर आ गए हैं। खासतौर से संसद में जिस प्रकार इस एक मुद्दे ने कांग्रेस, टीएमसी, सपा, बसपा, राजद, आप, इनेलो, अन्नाद्रमुक, वाम दल को एकजुट किया है, उससे भविष्य में नए सियासी समीकरण तैयार होने का अवसर पैदा हुआ है। सड़क पर जुगलबंदी के तार-तार होने के बावजूद इससे विपक्ष के एकजुट होने की संभावना बढ़ी है।

दरअसल सत्ता बचाने के लिए विधानसभा चुनाव से पूर्व जदयू-राजद साथ तो हो गए, मगर नीतीश और राजद सुप्रीमो की नहीं निभी। प्रतिकूल परिणाम आने के बावजूद भाजपा ने नीतीश से रिश्ते खराब नहीं किए। इसकी पहली बानगी तब सामने आई जब कालीकट में पार्टी ने अपने राष्ट्रीय परिषद की बैठक में दीनदयाल जन्मशती वर्ष समिति में नीतीश के रूप में इकलौते मुख्यमंत्री को जगह दी। 

बताते हैं कि जदयू-राजद में मतभेद तब शुरू हुआ जब राजद की ओर से जदयू को पांच साल तक समर्थन देने के बदले ढाई-ढाई साल का एक दूसरे को समर्थन का प्रस्ताव भेजा गया। इसके बाद नीतीश की भाजपा के एक शीर्ष नेता से मुलाकात की खबरें आई। फिर एकजुट विपक्ष के नोट बंदी के विरोध के बीच नीतीश इस फैसले के समर्थन में खड़े नजर आए। राजद में नाराजगी तब और बढ़ गई जब सरकार की ओर से लोगों की परेशानी दूर करने केलिए बनाई गई सबकमेटी में शामिल होने पर नीतीश ने सैद्घांतिक सहमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed