फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   new citizenship law internal matter of India: French govt sources

यूरोपीय संसद में सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पर फ्रांस की सफाई, बताया भारत का आतंरिक मामला 

Mon, 27 Jan 2020 07:39 PM IST
अमित कुमार पीटीआई, नई दिल्ली 
पीटीआई, नई दिल्ली  Published by: अमित कुमार Updated Mon, 27 Jan 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
new citizenship law internal matter of India: French govt sources
यूरोपीय संघ - फोटो : Social Media

यूरोपीय संघ (ईयू) की संसद में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद उठे विवाद पर फ्रांस ने सफाई दी है। ईयू के संस्थापक सदस्य देशों में शामिल फ्रांस के राजनयिक सूत्र ने इसे भारत का आतंरिक मामला बताया है।  

विज्ञापन


ईयू की 751 सदस्यीय संसद में तकरीबन 600 सांसदों ने सीएए के खिलाफ छह प्रस्ताव पेश किए थे। इन प्रस्तावों में कहा गया कि इस कानून का लागू होना भारत की नागरिकता व्यवस्था में एक खतरनाक बदलाव को प्रदर्शित करता है। हालांकि विदेश मंत्रालय ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि फ्रांस के लिए सीएए भारत का आंतरिक राजनीतिक विषय है। यह बात कई मौकों पर स्पष्ट की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संसद सदस्य देशों एवं यूरोपीय आयोग की एक स्वतंत्र संस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सीएए भारत का पूरी तरह से एक आंतरिक विषय है और इस कानून को संसद के दोनों सदनों में चर्चा के बाद लोकतांत्रिक तरीके से अंगीकार किया गया है। ईयू संसद में प्रस्तावों के भारत के विरोधी होने को विस्तार से बताते हुए अधिकारी ने कहा, 'हर समाज जो कानूनी प्रक्रिया के मुताबिक नागरिकता प्रदान करने के मार्ग का अनुसरण करता है वह संदर्भ और क्वालीफिकेशन, दोनों पर विचार करता है। यह भेदभाव नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed