{"_id":"5820336b4f1c1bf67eb37c6c","slug":"ndtv-challenges-1-day-ban-in-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन के बैन को एनडीटीवी ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एक दिन के बैन को एनडीटीवी ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 07 Nov 2016 01:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट स्थित एयरफोर्स बेस पर हुए आतंकी हमले के दौरान संवेदनशील सूचनाएं लीक करने के मामले में केंद्र सरकार की ओर से लगाए गए एक दिन के प्रतिबंध को एनडीटीवी ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। चैनल ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि अन्य चैनलों तथा समाचारपत्रों ने भी वही जानकारी दिखाई थी। केन्द्र सरकार ने एनडीटीवी इंडिया को 9 नवंबर को ऑफएयर रखे जाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि एनडीटीवी इंडिया पर प्रतिबंध लगाए जाने के सवाल पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा था कि जो लोग पठानकोट हमले के प्रसारण को लेकर एनडीटीवी पर 24 घंटे के प्रतिबंध की आलोचना कर रहे हैं, उन्हें तथ्यों की जानकारी नहीं है, वे राजनीति से प्रेरित हैं और विवाद पैदा करना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
नायडु ने कहा था कि एनडीटीवी पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किसी नये नियम या सिद्धांत के आधार पर नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि 2008 में 26/11 के मुम्बई आतंकी हमले के बाद यूपीए सरकार द्वारा जारी किये गये परामर्शों के आधार पर ही एनडीटीवी पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन