{"_id":"5dae892a8ebc3e93ad106803","slug":"ncrb-released-its-report-fake-news-made-its-debut-in-official-records-with-257-entries","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआरबी रिपोर्ट में पहली बार भ्रामक खबर की श्रेणी शामिल, मध्यप्रदेश इसमें अव्वल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनसीआरबी रिपोर्ट में पहली बार भ्रामक खबर की श्रेणी शामिल, मध्यप्रदेश इसमें अव्वल
Tue, 22 Oct 2019 10:14 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 22 Oct 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने एक साल की देरी के बाद आखिरकार सोमवार को 2017 के आंकड़े जारी कर दिए। रिपोर्ट में लगभग हर श्रेणी के अपराधों के आंकड़े दिए गए हैं। रिपोर्ट की खास बात यह है कि इस बार भ्रामक (फर्जी) खबर को भी अपराध की श्रेणी में रखा गया है। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार इसमें 257 मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
NCRB रिपोर्ट: देश में अपहरण के मामले बढ़े, हत्या की घटनाओं में आई कमी, दिल्ली बनी 'क्राइम कैपिटल'
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश फर्जी संदेश फैलाने के मामले में पहले नंबर पर रहा। यहां 138 मामले रिपोर्ट हुए। 32 मामलों के साथ यूपी दूसरे और 18 के साथ केरल तीसरे स्थान पर रहा। जम्मू कश्मीर में फर्जी खबर के केवल चार मामले दर्ज हुए।
विज्ञापन
महिलाओं के खिलाफ देशभर में अपराध बढ़े, उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा मामले, दिल्ली में सुधरे हालात
यह पहली बार है जब सरकार ने भारतीय दंड संहिता की धारा 505 के तहत ऐसे अपराधों पर डाटा संकलित किया है। आईटी अधिनियम के साथ धारा 505 के तहत अपराध दर्ज किए गए थे। 11 राज्यों में झूठी खबरों/ अफवाहों की कोई घटना दर्ज नहीं हुई। जिसमें झारखंड और हरियाणा शामिल है। यहां बच्चा चोरी, पशु तस्करी आदि के मामले में कई लोगों की जान चली गई है।