{"_id":"61ac031beb0035345f30c571","slug":"ncpedp-launches-missing-millions-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहनीय: एनसीपीईडीपी ने लांच किया ‘मिसिंग मिलियंस’ कैंपेन, लाखों दिव्यांगजनों की आवाज होगी बुलंद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सराहनीय: एनसीपीईडीपी ने लांच किया ‘मिसिंग मिलियंस’ कैंपेन, लाखों दिव्यांगजनों की आवाज होगी बुलंद
Sun, 05 Dec 2021 05:38 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 05 Dec 2021 05:38 AM IST
सार
इस कैंपेन के लिए एनसीपीईडीपी को बधाई दी। सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति श्रीपति रविंद्र भट्ट ने कैंपेन को लांच किया।
विज्ञापन
एनसीपीईडीपी
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल सेंटर फोर प्रमोशन ऑफ एंप्लॉयमेंट फोर डिसैबल्ड पीपल (एनसीपीईडीपी) ने इंटरनेशनल डे ऑफ पर्सन्स विद डिसैबिलिटीज के अवसर पर ‘मिसिंग मिलियंस कैंपेन’ लांच किया। कैंपेन का लक्ष्य मुख्यधारा से कटे लाखों दिव्यांगजनों की आवाज को बुलंद करना है ताकि जीवन के सभी क्षेत्रों में उनकी सक्रिय भागीदारी हो सके।
विज्ञापन
कांस्टीट्यूनशल क्लब ऑफ इंडिया में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत यूनेस्को नई दिल्ली के निदेशक एरिक फाल्ट के वीडियो संदेश से हुई। उन्होंने इस कैंपेन के लिए एनसीपीईडीपी को बधाई दी। सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति श्रीपति रविंद्र भट्ट ने कैंपेन को लांच किया।
विज्ञापन
इस दौरान ‘जिसकी गिनती नहीं होती है, उसे गिना भी नहीं जाता है’ पर फोकस वीडियो भी दिखाया गया। उन्होंने कहा, यह महत्वपूर्ण है कि सामान्य लोग दिव्यांगजनों की जरूरतों पर नीतियों के निर्माण के समय उन्हें प्रमुख साझीदार मानकर उनके साथ टेबल साझा करें।
विज्ञापन
कैंपेन लांच के बाद दिव्यांगजनों की चुनौतियों और आगे के मार्ग पर दो पैनल चर्चाएं हुई जिनमें कई प्रभावशाली वक्ताओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर वीआर फेरोस की किताब इनविजिबल मेजोरिटी किताब को सांसद गौरव गोगोई ने लांच किया।