फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP leader Sharad Pawar statement on INDIA alliance parties dispute assembly election

महाराष्ट्र: विपक्षी गठबंधन में मतभेद की संभावनाओं पर शरद पवार का बड़ा बयान, बोले- सावधानी बरतना बेहद जरूरी

Fri, 29 Sep 2023 02:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 29 Sep 2023 02:18 PM IST
सार

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि वह मुंबई वापस जाने के बाद कांग्रेस और अन्य पार्टियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें आने वाले चुनावों में विवाद न होने के लिए सावधानी बरतने पर बात की जाएगी। 

विज्ञापन
NCP leader Sharad Pawar statement on INDIA alliance parties dispute assembly election
शरद पवार(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राकांपा प्रमुख शरद पवार बारामति में मीडिया से बातचीत करते हुए आने वाले दिनों में इंडिया गठबंधन की पार्टियों के बीच मतभेद होने की संभावनाओं पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा भविष्य में इंडिया गठबंधन में किसी प्रकार का कोई विवाद न हो इस पर सावधानी बरता जाएगा। दरअसल, कुछ महीनों में राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनाव होने वाला है, ऐसे में इंडिया गठबंधन पार्टियों के बीच कोई विवाद न हो इसके लिए अभी से सावधानी बरतना जरूरी है। 
विज्ञापन


अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव चुनाव में मोदी सरकार को हराने के लिए दो दर्ज से भी ज्यादा विपक्षी पार्टी इंडिया गटबंधन में शामिल हुई है। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के कुछ सीटों पर अपना दावा करने के बाद हुए मतभेद पर सवाल पूछे जाने पर शरद पवार ने कहा, 'जब चुनाव नजदीक आता है तो, उस दौरान मतभेद की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। हम गठबंधन में तटस्थ नेताओं को भेजकर इस मुद्दे को सुलझाएंगे।' 
विज्ञापन


राकांपा प्रमुख ने आगे कहा कि कुछ ही महीनों में चार से पांच राज्यों में चुनाव होने वाला है, जो कि उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, 'इंडिया गठबंधन पहले यह देखेगा कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में कैसे सभी पार्टियां एक साथ आती है। मुंबई वापस जाने के बाद मैं कांग्रेस और अन्य पार्टियों के साथ बैठक करूंगा, जिसमें हम आने वाले चुनावों में विवाद न होने के लिए सावधानी बरतेगें।' शरद पवार ने बताया वह यह सब आठ से दस दिनों में करने वाले हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed