फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP leader Majeed Memon Praised PM Narendra Modi

मोदी में जरूर कुछ गुण होंगे: एनसीपी नेता माजिद मेमन ने की पीएम की जमकर तारीफ, कहा- ईवीएम वाली बात में अब दम नहीं

Mon, 28 Mar 2022 02:56 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 28 Mar 2022 02:56 PM IST
सार

दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरने और हालिया जनादेश में भाजपा की बंपर जीत के बाद एनसीपी नेता माजिद मेमन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की  जमकर तारीफ की है।

विज्ञापन
NCP leader Majeed Memon Praised PM Narendra Modi
पीएम मोदी और माजिद मेमन(फाइल) - फोटो : Amar ujala

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(एनसीपी) के नेता माजिद मेमन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है।  दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में और हालिया जनादेश में भाजपा की बंपर जीत के लिए माजिद मेमन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की  जमकर तारीफ की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि पीएम मोदी में जो गुण हैं वो विपक्षी नेताओं में नहीं हैं। एनसीपी नेता ने आगे लिखा कि अगर नरेंद्र मोदी लोगों के मत जीतते हैं और उन्हें दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में भी दिखाया जाता है तो उनमें जरूर कुछ अच्छे गुण या अच्छे काम होंगे जिसे कि विपक्षी नेताओं ने नहीं किया। यह सोचने वाली बात है कि संविधान का उल्लंघन करने, लोगों में नफरत पैदा करने और समाज को बांटने के बावजूद वह कैसे जीतते हैं। शुरू में विपक्ष कह रहा था कि ईवीएम में हेराफेरी है, इसलिए वह जीत रहे हैं लेकिन अब यह बात मैदान में नहीं टिकता है। हालांकि हैरान करने वाली बात यह है कि मेमन की यह टिप्पणी नवाब मलिक की गिरफ्तारी और भाजपा और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच संबंध के सबसे निचले स्तर पर होने के बाद आई है।  

विज्ञापन


सीएम उद्धव ने भाजपा पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी भाजपा पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री उद्धव ने मलिक और एमवीए को जोड़ने के लिए राज्य में विपक्ष पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि आश्चर्य है कि क्या ईडी भाजपा का घरेलू नौकर बन गया है।
विज्ञापन


कभी पीएम मोदी के खिलाफ आक्रामक रहते थे मेमन
अप्रैल 2019 में मेमन ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी भी एक अनपढ़, जाहिल और रास्ते पर चलने वाली आदमी की तरह बात करते हैं। वो इतने बड़े पद पर बैठे हैं, उनका पद एक संवैधानिक पद है। उस संवैधानिक पद पर बैठने वाले को रास्ते में से नहीं चुना जाता। न तो 2014 में ऐसा हुआ, ना 2019 में ऐसा होगा। उन्हें पता होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed