{"_id":"615be3d48ebc3edaf04f260d","slug":"ncb-held-2-more-suspects-in-mumbai-drugs-cruise-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई ड्रग्स केस: NCB ने दो और संदिग्ध को पकड़ा, पूछताछ में किए कई अहम खुलासे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई ड्रग्स केस: NCB ने दो और संदिग्ध को पकड़ा, पूछताछ में किए कई अहम खुलासे
Tue, 05 Oct 2021 11:14 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:14 AM IST
सार
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शनिवार को मुंबई से गोवा जाने वाले एक क्रूज जहाज से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया था। ड्रग रोधी एजेंसी ने जहाज पर छापा मारकर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई अन्य लोगों को गिरफ्तार भी किया आर्यन खान फिलहाल एनसीबी की कस्टडी में है। अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
आर्यन खान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ड्रग्स मामले में गिरफ्तार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत 8 आरोपी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की कस्टडी में हैं। इस मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। य़ह जानकारी मंगलवार को जांच एजेंसी ने दी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शनिवार को मुंबई से गोवा जाने वाले एक क्रूज जहाज से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया था। ड्रग रोधी एजेंसी ने जहाज पर छापा मारकर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई अन्य को पकड़ा था।
विज्ञापन
छापेमारी के बाद अधिकारी ने कहा कि एजेंसी जांच के लिए क्रूज जहाज पर पकड़े गए लोगों के अलावा कुछ संदिग्धों को भी एनसीबी के कार्यालय लाकर पूछताछ कर रही हैं। इस दौरान दो और लोगों की भूमिका संदिग्ध मिली जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि क्रूज जहाज से प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त करने के मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्यन के फोन से आपत्तिजनक सामग्री बरामद
एनसीबी ने सोमवार को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कोर्ट में पेश किया और कस्टडी की मांग की। जिसपर कोर्ट ने आर्यन को 7 अक्तूबर तक एनसीबी कस्टडी में भेज दिया। ड्रग रोधी एजेंसी ने कोर्ट के समक्ष दावा किया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए आर्यन खान और दो अन्य लोगों के मोबाइल से आपत्तिजनक सामग्री और मादक पदार्थों की तस्करी करने का खुलासा हुआ है। वहीं, आर्यन खान के वकील ने दावा किया कि उनके मुवक्किल के पास से कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुआ है। वह क्रूज पर स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुए थे ना कि ड्रग्स तस्करी करन या पार्टी में ड्रग्स बांटने के रूप में गए थे। लिहाजा उनके मुवक्किल को परेशान नहीं किया जाए।
आर्यन ने ड्रग्स लेने की बात कबूल की
कोर्ट में पेश होने से पहले एनसीबी अधिकारियों से पूछताछ में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने स्वीकार किया कि वह करीब चार साल से ड्रग्स ले रहा है। आर्यन खान के वकील ने दावा किया कि उनके मुवक्किल के पास से कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुआ है।