{"_id":"618a37ba52c8a70f9b7fb916","slug":"nawab-malik-declined-allegations-of-devendra-fadnavis-said-i-will-explode-the-hydrogen-bomb-of-the-underworld-tomorrow-at-10-am","type":"story","status":"publish","title_hn":"फडणवीस VS नवाब: 'हाइड्रोजन बम' फोड़ने से पहले मलिक का ट्वीट- उनकी नींद खो गई है, अब चैन खोने का वक्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फडणवीस VS नवाब: 'हाइड्रोजन बम' फोड़ने से पहले मलिक का ट्वीट- उनकी नींद खो गई है, अब चैन खोने का वक्त
Wed, 10 Nov 2021 09:16 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 10 Nov 2021 09:16 AM IST
सार
नवाब मलिक ने भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया है। वह आज दस बजे बड़ा खुलासा करने वाले हैं।
विज्ञापन
नवाब मलिक और देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनसीपी नेता नवाब मलिक आज सुबह 10 बजे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ बड़ा खुलासा करने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने बुधवार सुबह ट्वीट किया कि उनकी नींद खो गई है। अब चैन खोने का वक्त आ गया है। मिलते हैं आज सुबह 10 बजे। उन्होंने मंगलवार को कहा था कि बुधवार को सुबह दस बजे वह देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ बड़ा खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
उनके मुखबिर कच्चे खिलाड़ी हैं
नवाब मलिक ने कहा कि भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के मुखबिर कच्चे खिलाड़ी हैं। आरोपों को खारिज करते हुए एनसीपी नेता ने कहा कि हमने किसी बम धमाके के आरोपी से जमीन नहीं खरीदी है। हमने सलीम पटेल नाम के शख्स से जमीन खरीदी थी। आरोप है कि हमने फर्जी किराएदार रख लिए, लेकिन ऐसा नहीं है। वहां पर सोसायटी है। उसके पीछे जमीन पर झुग्गी झोपड़ियां हैं। वहां पर मेरा एक गोदाम भी है, उस जमीन को लीज पर लिया गया था। उसी में मेरी चार दुकानें थीं। हमने जमीन की ओनरशिप पूरी प्रक्रिया के बाद ली है। मेरे पास सारे कागज भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस एजेंसी के पास जाना है जाइए, हम तैयार हैं
एनसीपी नेता ने कहा कि देंवेंद्र फडणवीस मेरे खिलाफ कागजों को अधिकारियों को देना चाहते हैं। वे जिस एजेंसी के पास जाना चाहते हैं जाएं। हम तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पूरे जीवन में मुझ पर कोई आरोप नहीं लगा पाया है। जिस जमीन का जिक्र भाजपा नेता ने किया है। उस जमीन पर हम किराएदार थे। जमीन की मालकिन चाहती थी कि हम मालिकाना हक ले लें, तो हमने पूरे पैसे देकर हक लिया है। जहां तक सरदार शहा वली खान का जिक्र है तो जमीन की 300 मीटर टुकड़े पर उसके पिता ने अपना नाम चढ़ा लिया था। हमने जब प्रॉपर्टी को रजिस्टर कराया तो 300 मीटर का पैसा देकर उस जमीन को सरेंडर कराने का काम किया था।
उसी जमीन पर था मेरा चुनाव कार्यालय
मलिक ने कहा कि उस प्रॉपर्टी को गोवा वाला कंपाउंड भी कहा जाता है। जब 1996 में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना की सरकार महाराष्ट्र में थी, तो उपचुनाव में मेरी जीत हुई थी। मेरा चुनाव कार्यालय उसी गोवा वाले कंपाउंड में था। उसी कार्यालय में चुनाव की जीत का जश्न भी मनाया गया था।