{"_id":"5d4acf678ebc3e6c940d10c6","slug":"national-president-of-bharatiya-udyog-vyapaar-mandal-shyam-bihari-mishra-opposes-demonetisation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी का भूत अभी खा रहा है हमारा व्यापार: मिश्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नोटबंदी का भूत अभी खा रहा है हमारा व्यापार: मिश्र
Thu, 08 Aug 2019 11:11 AM IST
Trainee Trainee
डिजीटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजीटल ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
श्याम बिहारी मिश्र
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र का कहना है कि 8 नवंबर 2016 को लागू हुई नोटबंदी का नुकसान अभी भी बरकरार है, यह धीरे-धीरे जा रहा है। ग्राहक अभी भी बाजार में खुलकर खरीददारी के लिए नहीं आ रहा है और व्यापारियों को इसका दंश झेलना पड़ रहा है। मनोहर लाल कुमार व्यापार मंडल के चेयरमैन हैं। दोनों का मानना है कि विदेशी व्यापार को बढ़ावा देने की सरकार की नीति देश के व्यापारियों, कारोबारियों का बड़ा नुकसान कर रही है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का वह विरोध करते रहेंगे।
श्याम बिहारी मिश्र का कहना है कि जीएसटी को अभी और सरल किए जाने की जरूरत है। इसके लिए वह लगातार सरकार पर दबाव बना रहे हैं। इसके अलावा ई-कामर्स के जरिए होने वाले ऑन लाइन व्यापार के लिए भी सरकार को स्पष्ट नीति लानी चाहिए।
चार बार के भाजपा सांसद हैं मिश्र
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र भाजपा के चार बार के सांसद हैं। इस व्यापार मंडल से कोई 18000 व्यापार से जुड़े संगठन संबद्ध है। देश भर में फैले व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि 18000 संगठन कोई सात करोड़ व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। मिश्र का कहना है कि नोटबंदी का असर खत्म होने में अभी समय लगेगा। मिश्र का कहना है कि 2016 में हुई नोटबंदी से सबसे अधिक व्यापारी प्रभावित हुआ। नोटबंदी के बाद बड़ी संख्या ग्राहक बाजार से हट गया। मांग घट गई, इसके कारण उत्पादन भी खटा और लोगों के रोजगार, कारोबार प्रभावित हुए। अभी भी इसका असर बना हुआ है। हालांकि मिश्र का कहना है कि पहले से इसका असर कम हुआ है और धीरे-धीरे खत्म होने की तरफ है। लेकिन इसके चलते भारत के पारंपरिक व्यापार को गहरा झटका लगा है।