फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Commission for Women NCW received nearly 31000 complaints of crimes against women in 2022

NCW: महिला आयोग को 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की 31000 शिकायतें मिलीं, यह 2014 के बाद सबसे ज्यादा

Sun, 01 Jan 2023 05:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 01 Jan 2023 05:02 PM IST
सार

NCW के डाटा के मुताबिक, लगभग 54.5 प्रतिशत (16,872) शिकायतें सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश से प्राप्त हुईं। दिल्ली में 3,004 शिकायतें दर्ज की गईं, इसके बाद महाराष्ट्र (1,381), बिहार (1,368) और हरियाणा (1,362) का नंबर आता है।

विज्ञापन
National Commission for Women NCW received nearly 31000 complaints of crimes against women in 2022
महिला अपराध

विस्तार

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) को 2022 में महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों की करीब 31,000 शिकायतें मिलीं। यह आंकड़ा 2014 के बाद सबसे ज्यादा है। 2021 में NCW को 30,864 शिकायतें मिली थीं। यह आंकड़ा 2022 में बढ़कर 30,957 हो गया। 30,957 शिकायतों में से अधिकतम 9,710 गरिमा के साथ जीने के अधिकार से संबंधित थीं। इसमें महिलाओं के भावनात्मक शोषण से जुड़ी शिकायतें आती हैं। इसके बाद घरेलू हिंसा से संबंधित 6,970 और दहेज उत्पीड़न से संबंधित 4,600 शिकायते दर्ज कराई गईं।

विज्ञापन


NCW के डाटा के मुताबिक, लगभग 54.5 प्रतिशत (16,872) शिकायतें सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश से प्राप्त हुईं। दिल्ली में 3,004 शिकायतें दर्ज की गईं, इसके बाद महाराष्ट्र (1,381), बिहार (1,368) और हरियाणा (1,362) का नंबर आता है। आंकड़ों के मुताबिक, सम्मान के साथ जीने के अधिकार और घरेलू हिंसा से जुड़ी सबसे ज्यादा शिकायतें उत्तर प्रदेश से मिलीं।
विज्ञापन


2022 में NCW द्वारा प्राप्त शिकायतों की संख्या 2014 के बाद से सबसे अधिक है, जब पैनल को 33,906 शिकायतें मिली थीं। महिलाओं से छेड़छाड़ के अपराध के संबंध में 2,523 शिकायतें प्राप्त हुईं। 1,701 शिकायतें दुष्कर्म या दुष्कर्म के प्रयास से संबंधित थीं। 1,623 शिकायतें महिलाओं के खिलाफ पुलिस की उदासीनता के संबंध में थीं। 924 शिकायतें साइबर अपराधों से संबंधित थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed