फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Naga Peace Talk Central representative AK Mishra held talks with NNPG leaders emphasised on political solution

Naga Peace Talk: केंद्रीय प्रतिनिधि एके मिश्रा ने की एनएनपीजी नेताओं से वार्ता, राजनीतिक समाधान पर जोर

Fri, 21 Feb 2025 06:56 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 21 Feb 2025 06:56 AM IST
सार

बैठक में नगा राजनीतिक समूहों और हितधारकों के बीच सहमति विकसित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। ताकि किसी भी हितधारक को बाहर किए बिना व्यापक आधार पर मुद्दे को हल करने में तेजी लाई जा सके।

विज्ञापन
Naga Peace Talk Central representative AK Mishra held talks with NNPG leaders emphasised on political solution
नगा शांति वार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगा शांति वार्ता के लिए केंद्र सरकार के प्रतिनिधि एके मिश्रा बृहस्पतिवार को नगा राष्ट्रीय राजनीतिक समूहों (एनएनपीजी) की कार्य समिति के साथ बातचीत में शामिल हुए। बैठक में नगा नेताओं ने उन्हें हाल के घटनाक्रम की जानकारी दी और राजनीतिक समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन


बैठक में नगा राजनीतिक समूहों और हितधारकों के बीच सहमति विकसित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। ताकि किसी भी हितधारक को बाहर किए बिना व्यापक आधार पर मुद्दे को हल करने में तेजी लाई जा सके। एनएनपीजी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि परस्पर विरोधी नगा राजनीतिक समूहों के बीच सहमति बनाने के लिए चल रहे प्रयासों की भी समीक्षा की गई। सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधि शुक्रवार को एनएससीएन-आईएम के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन


केंद्र और एनएससीएन-आईएम ने 1997 में संघर्ष विराम पर हस्ताक्षर किए थे, जिससे लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष के राजनीतिक समाधान के लिए बातचीत शुरू हुई थी। 70 से अधिक दौर की वार्ता के बाद केंद्र ने 2015 में एनएससीएन-आईएम के साथ रूपरेखा समझौते पर हस्ताक्षर किए। हालांकि, केंद्र ने नगाओं के लिए अलग ध्वज और संविधान की मांग को स्वीकार नहीं किया है, जिसके कारण बातचीत लंबी खिंचती चली गई। एनएससीएन-आईएम नगालैंड के लिए अलग ध्वज और संविधान की मांग पर अड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed