{"_id":"591472a94f1c1b7a048518aa","slug":"my-right-to-use-red-beacon-said-imam-maulana-barkati","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाही इमाम मौलाना बरकती का लाल बत्ती हटाने से इनकार, कहा- मैं किसी के आदेश का पालन नहीं करुंगा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शाही इमाम मौलाना बरकती का लाल बत्ती हटाने से इनकार, कहा- मैं किसी के आदेश का पालन नहीं करुंगा
amarujala.com-Presented by- संदीप भट्ट
Updated Thu, 11 May 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
imam barkati
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की टीपू सुल्तान मस्जिद के शाही इमाम मौलाना नूर-उर रहमान बरकती अपनी गाड़ी से लाल बत्ती हटाने को तैयार नहीं हैं। गाड़ी में लाल बत्ती के इस्तेमाल पर केंद्र सरकार की ओर से लगाए गए बैन के बावजूद उन्होंने गुरुवार को कहा कि वे एक धार्मिक नेता होने के तौर पर किसी आदेश के लिए बाध्य नहीं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘लाल बत्ती लगाना उनका अधिकार है। मैं पिछले कई दशकों से लाल बत्ती का प्रयोग करता आया हूं। मैं केंद्र के आदेश का पालन नहीं करूंगा। वे (केंद्र सरकार) मुझे ऑर्डर देने वाले कौन होते हैं? बंगाल में सिर्फ वही निर्देश लागू होंगे जो राज्य सरकार जारी करेगी। बंगाल में कोई भी लाल बत्ती को हटा नहीं सकता।’
विज्ञापन
गौरतलब है कि देश में लाल बत्ती का प्रयोग बैन कर दिया गया है। 1 मई से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीआईपी कल्चर को खत्म करने के लिए सभी सरकारी गाड़ियों से लाल बत्ती हटाने के आदेश जारी किए गए थे।
विज्ञापन