{"_id":"5de1332f8ebc3e54d9798292","slug":"muslim-students-will-recital-shrimad-bhagwad-geeta-in-urdu","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालकिले से उर्दू में गीता का संदेश देंगे मुस्लिम बच्चे, पढ़ाएंगे धार्मिक एकता का पाठ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लालकिले से उर्दू में गीता का संदेश देंगे मुस्लिम बच्चे, पढ़ाएंगे धार्मिक एकता का पाठ
Fri, 29 Nov 2019 08:33 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Fri, 29 Nov 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
shrimad bhagwad geeta and red fort
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकिले का देश के इतिहास में अद्भुत महत्व है। इसी लालकिले से एक दिसंबर को मुस्लिम बच्चे गीता का पाठ करेंगे। उनके साथ हिंदू बच्चे संस्कृत में गीता का पाठ करेंगे और पूरी दुनिया को धार्मिक एकता का संदेश देंगे। श्रीमद् भागवत गीता के जानकार संत ज्ञानानंद महाराज के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। उनके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई अन्य गणमान्य भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
संत ज्ञानानंद ने बताया कि पूरी दुनिया में जिस प्रकार वैमनस्य बढ़ रहा है और मानवता को भुलाया जा रहा है, वह दुनिया को विनाश की ओर ले जाने वाला है। दुनिया को बचाने के लिए और आगे बढ़ाने के लिए यह आवश्यक है कि सभी लोग अपना कर्तव्य समझें और समाज के विकास में अपनी भागीदारी दें। उन्होंने कहा कि लोगों को उनके कर्तव्य की सही राह गीता के माध्यम से दिखाई जा सकती है।
विज्ञापन