फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Murshidabad Violence Update Beldanga Under Heavy Security After Two Days Unrest situation is under control

Murshidabad Violence Update: '30 गिरफ्तारियां, सुरक्षा बलों की तैनाती', बेलडांगा में दो दिन बाद सुधरे हालात

Sun, 18 Jan 2026 02:48 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 18 Jan 2026 02:48 PM IST
सार

मुर्शिदाबाद के बेलडांगा क्षेत्र में हिंसा के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और आरएएफ की तैनाती के बीच हालात फिलहाल नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। प्रशासन सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
Murshidabad Violence Update  Beldanga Under Heavy Security After Two Days Unrest situation is under control
मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में हिंसा के बाद भारी सुरक्षा बल तैनात - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में रविवार को शांति रही। हिंसा के बाद रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और हथियारबंद पुलिस ने शहर में रूट मार्च किया। लगातार दो दिनों तक हुई पत्थरबाजी और आगजनी के कारण दुकानें बंद रहीं और सड़कें सुनसान नजर आईं। 
विज्ञापन


क्या बोले अधिकारी?
एसपी कुमार सन्नी राज खुद स्थिति पर नजर रख रहे हैं। पुलिस कर्मियों ने शहर की मुख्य सड़कों और गलियों में गश्त की और आस-पास के गांवों में फैल गए, जहां अजीब सी शांति छाई हुई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य सड़कों और गलियों में लोगों को इकट्ठा होने या जमा होने से रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  West Bengal Row: मुर्शिदाबाद में फिर भड़की हिंसा, प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर NH-12 और रेल मार्ग जाम
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों भड़की हिंसा?
यह हंगामा शुक्रवार को शुरू हुआ था। झारखंड में एक स्थानीय मजदूर की मौत हो गई थी। परिवार का आरोप है कि बंगाली बोलने के कारण उसकी हत्या हुई। इसके विरोध में भीड़ ने सड़क और रेलवे ट्रैक जाम कर दिए। शनिवार को बिहार में एक और मजदूर पर हमले की खबर के बाद हिंसा फिर भड़क गई। उपद्रवियों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की और पत्रकारों पर भी हमला किया।

मुख्य आरोपी के साथ हुई कई गिरफ्तारियां
पुलिस ने सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से चार लोगों को विशेष रूप से पत्रकारों पर हमला करने के आरोप में पकड़ा गया है। एसपी ने बताया कि मतिउर रहमान नाम का व्यक्ति मुख्य आरोपी है। वह पिछले दो दिनों से भीड़ को उकसा रहा था। फिलहाल पुलिस अशांति फैलाने वालों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्थिति पर नज़र रख रही है।


पुलिस स्थिति पर रख रही नजर
निलंबित टीएमसी नेता और नवगठित जनता उन्नयन पार्टी के चेयरमैन हुमायूं कबीर ने पुष्टि की है कि रहमान स्थानीय निवासी है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा था या नहीं। फिलहाल पुलिस गांवों और गलियों में गश्त कर रही है, ताकि स्थिति को नियंत्रण में रहे।

ये भी पढ़ें:  BJP: ‘बंगाल को तोड़ने की साजिश हो रही है’, ममता सरकार पर भड़के संबित पात्रा; SIR और हिंसा को लेकर लगाए आरोप

यूसुफ पठान पीड़ित परिवार से मिले
इस सबके बीच मुर्शिदाबाद से टीएमसी सांसद यूसुफ पठान ने रविवार को बेलडांगा में मृतक प्रवासी मजदूर अलाउद्दीन शेख के परिवार से मुलाकात की, जिसकी झारखंड में संदिग्ध मौत के बाद इलाके में हिंसा भड़क गई थी। पठान ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा देते हुए बंगाली मजदूरों पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने विपक्ष के इन आरोपों को खारिज कर दिया कि वह पीड़ितों से नहीं मिलते और बताया कि पार्टी नेतृत्व लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए है। साथ ही, उन्होंने जानकारी दी कि प्रशासन ने प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू किए हैं और अभिषेक बनर्जी ने इस मुद्दे पर झारखंड सरकार से जांच की मांग की है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed