फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP Sambit Patra Slams Mamata Banerjee Over SIR Violence, Says Bengal Being Pushed Towards Banga-Bhanga

BJP: ‘बंगाल को तोड़ने की साजिश हो रही है’, ममता सरकार पर भड़के संबित पात्रा; SIR और हिंसा को लेकर लगाए आरोप

Sat, 17 Jan 2026 01:07 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 17 Jan 2026 01:07 PM IST
सार

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने ममता बनर्जी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल को तुष्टीकरण की राजनीति के जरिए अलग-थलग किया जा रहा है। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान हिंसा, चुनाव अधिकारियों पर दबाव और एक BLO की आत्महत्या को लेकर उन्होंने तीखा हमला बोला।

विज्ञापन
BJP MP Sambit Patra Slams Mamata Banerjee Over SIR Violence, Says Bengal Being Pushed Towards Banga-Bhanga
संबित पात्रा, भाजपा सांसद - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के सांसद संबित पात्रा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आध्यात्म, तपस्या और बलिदान की धरती बंगाल आज ऐसे शासन के दौर से गुजर रहा है, जो उसे ‘बंग-भंग’ यानी बंगाल को तोड़ने की दिशा में ले जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया क्या बंगाल भारत का हिस्सा है या नहीं? यह सवाल आज हर देशवासी के मन में उठ रहा है।

विज्ञापन


SIR प्रक्रिया को लेकर हिंसा का आरोप
नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पात्रा ने कहा कि देश के कई राज्यों में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से चल रही है। यह प्रक्रिया पहले भी 2003 में हुई थी और संसद में इस पर चर्चा हो चुकी है। लेकिन पश्चिम बंगाल में इस संवैधानिक प्रक्रिया को रोकने के लिए न सिर्फ असंवैधानिक तरीके अपनाए जा रहे हैं, बल्कि हिंसा का भी सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से जुड़े अधिकारी तक सुरक्षित नहीं हैं। उन पर इतना दबाव डाला जा रहा है कि वे आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:-  BMC Election Results: तेजस्वी से लेकर मर्जिया और सहर तक, जीत के चर्चित चेहरे; इनमें से दो महापौर पद की दावेदार
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी भी सुरक्षित नहीं
संबित पात्रा ने जादवपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 110 के BLO अशोक दास का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि अशोक दास एक ईमानदार अधिकारी थे, जो संविधान के अनुसार अपना काम कर रहे थे। इसी वजह से उन्हें टीएमसी कार्यकर्ताओं से धमकियां मिलीं। आरोप है कि उनसे कहा गया कि अगर किसी भी घुसपैठिए का नाम सूची से हटाया गया तो उन्हें और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाया जाएगा। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर अशोक दास ने आत्महत्या कर ली। उनकी पत्नी ने इस मामले में टीएमसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी बंगाल को तोड़ने और बांटने की कोशिश कर रही हैं। 

रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा
संबित पात्रा ने बीडीओ कार्यालय पर हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि यह हमला टीएमसी विधायक मनीरुल इस्लाम की मौजूदगी में हुआ। यह राम और रहीम की कहानी नहीं है, बल्कि रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की कहानी है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार अवैध घुसपैठियों को बचाना चाहती हैं और इसी कारण SIR जैसी प्रक्रियाओं का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बंगाल में खून बह रहा है, लोकतंत्र को कुचला जा रहा है और यह सब सत्ता के संरक्षण में हो रहा है। उन्होंने कहा यह सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि बंगाल के भविष्य का सवाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed