फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Sessions Court grants anticipatory bail to Abu Azmi on Aurangzeb case

Abu Azmi: औरंगजेब वाले बयान पर सपा नेता अबू आजमी को अदालत से राहत, 20000 के मुचलके पर मिली अग्रिम जमानत

Tue, 11 Mar 2025 07:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 11 Mar 2025 07:48 PM IST
सार

Abu Azmi: सपा नेता अबू आजमी को औरंगजेब वाले बयान के मामले में मुंबई सत्र अदालत से अग्रिम जमानत मिली। उन्हें 20,000 रुपये के मुचलके पर राहत दी गई। अदालत ने उन्हें जांच अधिकारी के सामने 12, 13 और 15 मार्च को पेश होने का आदेश दिया।

विज्ञापन
Mumbai Sessions Court grants anticipatory bail to Abu Azmi on Aurangzeb case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मुगल शासक औरंगजेब की प्रशंसा वाले बयान को लेकर विवादों में घिरे समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अबू आजमी को मुंबई की सत्र अदालत से मंगलवार को राहत मिली। अदालत ने 20 हजार रुपये के मुचलके पर उन्हें अग्रिम जमानत दी है। उन्हें 12, 13 और 15 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा गया है। साथ ही उन्हें सबूतो से छेड़छाड़ न करने को भी कहा गया है। 

विज्ञापन


आजमी ने अग्रिम जमानत के लिए सत्र न्यायालय में याचिका दायर की थी। मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299, 302, 356 (1) और 356 (2) के तहत मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन


अबू आजमी ने औरंगजेब को बताया था 'महान प्रशासक'
आजमी ने मुंबई में मीडिया से बात करते हुए कहा था, 'सारा गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए...औरंगजेब क्रूर नहीं था।' एक समाचार चैनल के साथ इंटरव्यू में सपा नेता ने कहा था, 'मैंने औरंगजेब के बारे में जितना पढ़ा है, उसने कभी भी जनता का पैसा अपने लिए नहीं लिया, उसका शासन बर्मा (वर्तमान म्यांमार) तक फैला हुआ था, उस समय देश को सोने की चिड़िया कहा जाता था। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि वह एक महान प्रशासक थे, उसकी सेना में कई हिंदू कमांडर थे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


Maharashtra: सीएम फडणवीस बोले- सभी औरंगजेब की मकबरा हटाने के पक्ष में, कांग्रेस सरकार ने इसे ASI के अधीन किया


कहां से शुरू हुआ था विवाद
यह ताजा विवाद मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े बेटे छत्रपति संभाजी महाराज पर केंद्रित एक बॉलीवुड फिल्म छावा से पैदा हुआ है। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेरकर ने किया है। इसमें संभाजी के जीवन, राज्याभिषेक और मुगल साम्राज्य, खासकर औरंगजेब के खिलाफ संघर्ष को दिखाया गया है। विकी कौशल ने फिल्म में संभाजी की भूमिका निभाई है, जबकि रश्मि मंदाना ने उनकी पत्नी येसुबाई भोंसले की भूमिका निभाई है। फिल्म में अक्षय खन्ना ने औरंगजेब की भूमिका निभाई है। 

मैंने हिंदू भाइयों के खिलाफ एक भी शब्द नहीं कहा: आजमी
अपने बयान को लेकर विवादों में घिरने बाद आजमी ने कहा था, उस समय राजा सत्ता और संपत्ति के लिए संघर्ष करते थे, लेकिन यह संघर्ष धार्मिक नहीं था। उसने (औरंगजेब ने) 52 साल तक शासन किया और अगर वह वाकई हिंदुओं को मुसलमान बना रहा था तो कल्पना कीजिए कि कितने हिंदुओं ने धर्म परिवर्तन किया होगा। अगर औरंगजेब रहमतुल्लाह ने मंदिर तोड़े थे तो उसने मस्जिदें भी तोड़ी थीं। अगर वह हिंदुओं के खिलाफ होता तो 34 फीसदी हिंदू उसके साथ नहीं होते और उसके सलाहकार हिंदू नहीं होते। इसे हिंदू-मुस्लिम कोण (एंगल) देने की कोई जरूरत नहीं है। यह देश संविधान से चलेगा और मैंने हिंदू भाइयों के खिलाफ एक भी शब्द नहीं कहा है। 

संबंधित वीडियो-

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed