फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: Rs 45 lakh seized during search at airport, one employee including accused also arrested

मुंबई: एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान जब्त किए गए 45 लाख रुपये, आरोपी सहित एक कर्मचारी भी गिरफ्तार

Fri, 21 Jan 2022 10:37 PM IST
न्यूज डेस्क न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 21 Jan 2022 10:37 PM IST
विज्ञापन
Mumbai: Rs 45 lakh seized during search at airport, one employee including accused also arrested
मुंबई एयरपोर्ट

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंटरनेशनल सिक्योरिटी होल्ड एरिया (एसएचए) में ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी के कर्मचारियों की तलाशी के दौरान 60,000 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 45 लाख रुपये की नकदी जब्त की गई है। कस्टम अधिकारियों ने मामले पर कहा कि व्हील चेयर प्रदाता कंपनी के कर्मचारी को इन विदेशी मुद्राओं को पैक्स होल्डिंग इंडियन आर/ओ को सौंपना था।

विज्ञापन


अधिकारियों ने आगे कहा कि पैक्स सामूहिक रूप से 45 लाख रुपये के बराबर (60,000 अमरीकी डॉलर) के विदेशी मुद्रा नोटों की तस्करी करने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, बरामद 45 लाख विदेशी मुद्रा को जब्त कर लिया गया है और आरोपी को एवियाएक्सपर्ट प्राइवेट लिमिटेड के एक कर्मचारी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


गेट पर किसी को सौपने जा रहा था नकद
पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह विदेशी मुद्रा को बोर्डिंग गेट नंबर 46 पर किसी को सौंपने जा रहा था। इसके बाद मामले की सूचना तत्काल सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई। इसके बाद सीआईएसएफ की निगरानी टीम ने बोर्डिंग गेट के पास दुबई जाने वाले एक यात्री का पता लगाया और उससे रोक कर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच की जिम्मेदारी सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंपी गई 
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, यात्री ने मामले में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार कर दिया है। लेकिन जैसा कि कर्मचारियों ने पुष्टि की कि वह अपने किसी साथी को विदेशी मुद्रा सौंपने वाला था, उसे रोक दिया गया और मामले की सूचना सीमा शुल्क / एआईयू अधिकारियों को दे दी गई। कर्मचारी, यात्री और मुद्रा को फिलहाल सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंप दिया गया है।


कपड़ों में से बरामद हुआ सोना 
इसी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर एक और तस्करी का मामला सामने आया। एयरपोर्ट कस्टम्स ने दुबई से आए एक पुरुष यात्री को रोका और उसके कपड़ों में छुपा 1.1 किलोग्राम सोने का बूरा जब्त कर लिया है। फिलहाल यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed