फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai protest support cjp tushar gandhi detained August Kranti Maidan Maharashtra

मुंबई में 400 प्रदर्शनकारी हिरासत में: दिल्ली प्रदर्शन के समर्थन में उतरे थे, पुलिस स्टेशन पहुंचे आदित्य ठाकरे

Sat, 10 Oct 2026 06:54 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, मुंबई, महाराष्ट्र
पीटीआई, मुंबई, महाराष्ट्र Published by: अमन मौर्या Updated Sat, 10 Oct 2026 06:54 PM IST
सार

दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के समर्थन में मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन कर रहे तुषार गांधी के संगठन के सदस्य और सीपीआई एम के समर्थक समेत 400 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। वीबीए कार्यकर्ताओं पर भी कार्रवाई हुई।

विज्ञापन
mumbai protest support cjp tushar gandhi detained August Kranti Maidan Maharashtra
जंतर-मंतर प्रदर्शन के समर्थन में मुंबई में जुटे प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नई दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के प्रदर्शन के समर्थन में मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में भी विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस ने करीब 400 लोगों को हिरासत में ले लिया। इनमें एक्टिविस्ट तुषार गांधी के संगठन के सदस्य और सीपीआई एम के समर्थक शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि एक अलग कार्रवाई में, प्रकाश अंबेडकर के नेतृत्व वाली 'वंचित बहुजन अघाड़ी' (वीबीए) के कई कार्यकर्ताओं को भी सीजेपी के समर्थन में दक्षिण मुंबई के हुतात्मा चौक के पास प्रदर्शन करने के दौरान हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'सरकार डरी हुई है, उनका अधिकार छीना जा रहा': दिल्ली प्रदर्शन पर बोले मशहूर अर्थशास्त्री, और क्या कहा?
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में बिना अनुमति के सैकड़ों लोग जमा हुए थे, जिनमें तुषार गांधी के नेतृत्व वाले संगठन 'हम भारत के लोग' के सदस्य और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के एक्टिविस्ट शामिल थे। इनमें से करीब 200 लोगों को विरोध-प्रदर्शन करने के कारण हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी। प्रदर्शनकारियों में से एक, रुबैद भोजानी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बहुत बेरहमी से हिरासत में लिया। भोजानी ने कहा, 'हमने प्रधानमंत्री को वोट दिया, लेकिन उन्होंने हमें धोखा दिया। हम मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दिन में, महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को बांद्रा से हिरासत में लिया गया था और डी एन नगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। पुलिस स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे भी पुलिस स्टेशन पहुंचे। 'हम भारत के लोग' संगठन के प्रमुख गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में पोस्टर शेयर करके नागरिकों से दोपहर 3.30 बजे अगस्त क्रांति मैदान में विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी।

ये भी पढ़ें: फ्लाईदुबई विमान घटना: हमले की जांच करेगी एनआईए; एफआईआर दर्ज, आतंकी साजिश समेत किन पहलूओं की होगी पड़ताल?

एक्टिविस्ट फिरोज मिथिबोरवाला को भी उनके घर से हिरासत में लिया गया और एमआईडीसी पुलिस स्टेशन ले जाया गया। इस बीच, सीजेपी सदस्यों को प्रदर्शन करने से रोकने के लिए दादर के शिवाजी पार्क में महिला अधिकारियों समेत अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। मुंबई में दूसरी जगहों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई। अधिकारियों का कहना है कि बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक अगस्त क्रांति मैदान को विरोध-प्रदर्शन की जगह के तौर पर तय नहीं किया गया है, इसलिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed