{"_id":"5caec73fbdec22142d5e5a9f","slug":"mumbai-lost-24-tress-every-day-in-2018-says-data","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में निर्माण कार्यों के लिए रोज चढ़ी 24 पेड़ों की बली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में निर्माण कार्यों के लिए रोज चढ़ी 24 पेड़ों की बली
Thu, 11 Apr 2019 11:39 AM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के वृक्ष प्राधिकरण ने विभिन्न परियोजानओं के लिए साल 2018 में 8,775 पेड़ काटने की अनुमति दी थी। इन परियोजनाओं में मेट्रो रेल परियोजना, सड़कें चौड़ी करना और मोनोरेल लाइनें बिछाना आदि शामिल हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
हालांकि अभी तक ये सारे पेड़ नहीं काटे गए हैं, अभी जारी की गई अनुमति पर ही काम चल रहा है। लेकिन आंकड़े बताते हैं कि बीते साल हर रोज मुंबई ने 24 पेड़ों को खोया है।
इस साल एक जनवरी से 15 अप्रैल तक बीएमसी ने 12 अन्य मंजूरी भी जारी की हैं, जिनसे 3,588 पेड़ प्रभावित होंगे। यानी औसतन रोजाना 37 पेड़।
बीएमसी द्वारा अखबार के विज्ञापनों के माध्यम से जारी किए गए 15 महीने के आंकड़ों से ये जानकारी सामने आई है। विज्ञापनों को खार निवासी और कार्यकर्ता जोरू बाथेना ने एकत्रित किया है।
बीएमसी के उद्यान विभाग के अधिकारी का कहना है, "जारी की गई अनुमतियों का डाटा सही है, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद केवल 20 फीसदी पेड़ ही काटे गए हैं, आदेश में कोर्ट ने कहा था कि जब तक हम वृक्ष प्राधिकरण में विशेषज्ञ सदस्यों को शामिल नहीं करते, तब तक कोई पेड़ नहीं काटा जाएगा।"