फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Local Train Starts Today News: Next 15 days crucial to understand Covid spread: BMC as local starts for all

Mumbai Local Train: कोरोना वायरस: मुंबई लोकल शुरू, लेकिन अगले 15 दिन काफी महत्वपूर्ण

Tue, 02 Feb 2021 06:45 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 02 Feb 2021 06:45 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Local Train Starts Today News: Next 15 days crucial to understand Covid spread: BMC as local starts for all
मुम्बई लोकल ट्रेन - फोटो : PTI

कोरोना के कारण देशभर की लोकल ट्रेनें बंद पड़ी है, इसके कारण मुसाफिरों को काफी परेशानियां हो रही हैं। वहीं मुंबई में एक फरवरी से लोकल ट्रेनें शुरू कर दी गई हैं। इसको लेकर बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने कहा है अगले 15 दिन बेहद महत्वपूर्ण होंगे।

विज्ञापन


बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा कि हमें लगता है कि अगले 15 दिन महत्वपूर्ण होंगे और उसके बाद हम यह टिप्पणी करने की स्थिति में होंगे कि लोकल ट्रेनों के कारण मामले बढ़ रहे हैं या नहीं। हम रोजाना के मामलों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं और चल रहे टीकाकरण अभियान की तैयारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि मुंबई लोकल मुंबई और आसपास के शहरों में रहने वाले निवासियों की जीवन रेखा है। पिछले मार्च में कोविड -19 के बढ़ते खतरे को देख सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था। बाद में आवश्यक सेवा कर्मचारियों, महिलाओं और वकीलों के लिए अलग-अलग स्लॉट में इसे शुरू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब, सभी नागरिक तीन स्लॉट में स्थानीय ट्रेनों से यात्रा कर सकेंगे। अब पहली ट्रेन सुबह 7 तक, दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक और दिन की आखिरी ट्रेन से रात 9 बजे तक आम जनता के लिए चलाई जाएंगी। कोरोना महामारी के बीच भीड़ से बचने के लिए समय को सीमित कर दिया गया है। 

लोकल ट्रेन में सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं किया तो कड़ी कार्रवाई होगी। अगर कोई आम नागरिक बिना अनुमति वाले समय में यात्रा करता हुआ पाया गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मास्क लगाना अनिवार्य है।

मुंबई में 328 नए मामलों के साथ मुंबई का कोरोना वायरस मरीजों की संख्या  309,303 पर पहुंच पर पहुंच गई है। वहीं 11,361 लोगों की मौत हुई। मुंबई में  मृत्यु दर 3.67% और रिकवरी 94% है।

नौ महीने से बंद थी लोकल सेवा
कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से तकरीबन नौ महीनों से आम आदमी को यात्रा करने की अनुमति नहीं थी। हालांकि,  तमाम राजनीतिक पार्टियों और नागरिक संगठन इस बात की मांग समय-समय पर सरकार से करते रहे थे। लेकिन कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए सरकार निगरानी कर रही थी।


हालांकि, कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस बात के संकेत दिए थे कि आम आदमियों के लिए भी लोकल ट्रेन को जल्द ही शुरू किया जाएगा। जिसके तहत कुछ दिनों पहले पश्चिम रेलवे ने अपनी सभी लोकल सेवाओं को पूर्ण रूप से चलाना शुरू किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed