फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Elphinstone stampede survivor Shilpa Vishvakarma says who save her died others fell on him

मुंबई भगदड़ की चश्मदीद आई सामने, बताया- मुझे बचाने वाला खुद को बचाने में रहा नाकामयाब

Wed, 04 Oct 2017 03:03 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Wed, 04 Oct 2017 03:03 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Elphinstone stampede survivor Shilpa Vishvakarma says who save her died others fell on him
शिल्पा विश्वकर्मा - फोटो : ANI
मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को करीब से देखने वाली लड़की ने उस दिन के बारे में काफी बातें बताईं। 19 साल की शिल्पा विश्वकर्मा ने रेलवे की जांच कमेटी को बताया कि 'फूल' शब्द को लोगों ने 'पुल' समझा जिसकी वजह से भगदड़ हुई। 29 सितंबर को हुई उस भगदड़ में 23 लोगों की जान गई थी और 39 जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन


विश्वकर्मा ने बताया कि वह फुटओवर ब्रिज के बीच में थीं और तब ही एकदम से धक्का लगने से एक फूलवाला गिरा और चिल्लाया 'फूल गिर गया' इसपर लोगों को लगा 'पुल गिर गया।' 
विज्ञापन


पढ़ें: 'फूल' को 'पुल' समझने से मची थी एलफिंस्टन स्टेशन पर भगदड़
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वकर्मा ने कमेटी को बताया कि जिस शख्स ने उनकी जान बचाई उसने अपनी जान गंवा दी थी। शिल्पा ने कहा कि मुझे तिलकराम तेली नाम के शख्स ने बाहर निकाला था। जो बाद में खुद गिर गए और लोगों के ऊपर चढ़ने की वजह से उनकी मौत हो गई।
 

पुलिस ले चुकी बीस की गवाही

Mumbai Elphinstone stampede survivor Shilpa Vishvakarma says who save her died others fell on him
मुंबई एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन
विश्वकर्मा के हाथ, पैरों और पेट में चोट आई थीं और बाकी जख्मी लोगों के साथ वह भी हॉस्पिटल में भर्ती थीं। मामले की जांच के लिए रेलवे ने तीन सदस्यों की कमेटी बनाई थी।

दादर पुलिस घटना की अलग से जांच कर रही है। उन्होंने अबतक बीस गवाहों का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच में आया है कि लोग बारिश से बचने के लिए पुल के नीचे खड़े थे और धीरे-धीरे भीड़ बढ़ गई। विश्वकर्मा ने भी यही बात रेलवे को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed