फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: Congress lying on rafale price issue says defense minister nirmala sitharaman

राफेल विमान की कीमत पर लोगों को जानबूझकर गुमराह कर रही है कांग्रेस : सीतारमण

Mon, 17 Dec 2018 03:30 PM IST
Trainee Trainee भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 17 Dec 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
Mumbai: Congress lying on rafale price issue says defense minister nirmala sitharaman
Nirmala Sitharaman
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पार्टी पर राफेल विमान की कीमत को लेकर लोगों को सोचसमझकर गुमराकरने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


रक्षा सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के लिए गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए सीतारमण ने कहा कि मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले को अनसुना कर उन्होंने कमाल की ढिठाई दिखाई है। मुंबई में भाजपा कार्यालय पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस जानते बूझते राफेल विमान की कीमत पर लोगों को गुमराह कर रही है।


उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के राफेल सौदे के संबंध में दायर याचिकाओं पर शीर्ष अदालत के फैसले को अनसुना करने के रुख को कमाल की ढिठाई कहा जा सकता है।

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा था कि फ्रांस से 36 विमान खरीदने का निर्णय लेने की प्रक्रिया पर संदेह करने की कोई वजह नहीं है और साथ ही 58,000 करोड़ रुपए के इस सौदे के खिलाफ अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए दायर सभी याचिकाओं को भी खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed