{"_id":"57140b3f4f1c1b553810fbfa","slug":"mulyam-singh-yadav-has-spent-spells-and-discussed-formula","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम ने दिया चर्चा, पर्चा और खर्चा का मंत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुलायम ने दिया चर्चा, पर्चा और खर्चा का मंत्र
ब्यूरो/ अमर उजाला, मैनपुरी
Updated Mon, 18 Apr 2016 06:15 AM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का ने कहा कि चुनौती देना घमंड की निशानी है। इसलिए हम किसी को चुनौती नहीं देते। कार्यकर्ताओं और समर्थकों को चर्चा, पर्चा और खर्चा का मंत्र देते कहा कि चर्चा मतलब जमीनी समस्याओं पर चर्चा करो, पर्चा का अर्थ पार्टी के कार्यों व नीतियों का प्रचार करो और खर्चा का मतलब बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराओ। तभी आगामी चुनावों में हमारी फिर से बहुमत से सरकार बनेगी।
विज्ञापन
वह श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी में आयोजित पंच सम््मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की 60 फीसदी आबादी गांवों में बसती है और इसमें किसानों का बहुमत है। पंच गांव के विकास पर विशेष ध्यान दें। इसके लिए सरकार के पास काफी धन है।
विज्ञापन
यदि कहीं धन की कमी आड़े आती हैं तो विधायक और सांसदों को बताएं। उन्होंने कहा कि चुनाव में अन्य पार्टियों के नेताओं को बचा कर रखा जाता है और उन्हें ऐसी सीटों से लड़ाया जाता हैं, जहां वह आसानी से जीत जाए। लेकिन सपा में बड़े नेताओं को फंसाया जाता है।
विज्ञापन
अभी तक वह खुद चार बार गुंडों के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। पुराने समय के बड़े-बड़े डकैत उन्हें जानते थे। इसके बाद भी हमारी सरकार में ही बीहड़ को डकैतों से मुक्त किया गया। यह सरकार की अपराधियों के खिलाफ की कार्रवाई का ही नतीजा है कि आज बीहड़ डकैतों से मुक्त है।
उन्होंने कहा कि आलोचक तो वास्तव में शुभचिंतक होते हैं और आलोचना से कमी सुधारने का मौका मिलता है। यदि कमी नहीं है तो भी चुप रहें। आलोचना शक्तिमान की होती है दबे कुचलों की कोई आलोचना नहीं करता।
उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के लिए बहुत कुछ किया है। इसका सबूत मैनपुरी जिला है। उन्होंने लोकसभा चुनावों में भोगांव विधानसभा से मिली हार का दर्द भी बयां किया। कहा कि यह पार्टी के लिए शर्मनाक है। केंद्र सरकार स्वच्छता अभियान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तो पहले ही गांवों में शौचालय बनवा रही है। ऐसे में केंद्र सरकार नया क्या कर रही है।