सांसद बोले- सोनिया को दिया था सुझाव, पीएम बनाना है तो राहुल की शादी ब्राह्मण लड़की से करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसद जेसी दिवाकर रेड्डी ने एक बार फिर अपने बयान की वजह से विवाद खड़ा कर दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को ना केवल शादी करने की बल्कि एक ब्राह्मण लड़की से शादी करने का सुझाव दिया था। जिसे कि सोनिया गांधी ने अनसुना कर दिया है। वह अनंतपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं।
रेड्डी इससे पहले कांग्रेस के टिकट पर 6 बार विधायक बन चुके हैं और उन्होंने 2014 के आम चुनाव से पहले ही टीडीपी का दामन थामा था। साल 2011 में वह प्रोटेम स्पीकर बन चुके हैं। एक सभा को संबोधित करते हुए राजनीतिक और व्यवसायी रेड्डी ने कहा कि मैंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सुझाव दिया था कि उनके बेटे की शादी एक ब्राह्मण लड़की से करवा दी जाए ताकि वह प्रधानमंत्री बन सके।
जेसी दिवाकर ने ना केवल अजीब सुझाव दिया बल्कि उन्होंने इसके पीछे का अपना तर्क भी बताया। वरिष्ठ राजनेता ने कहा कि यदि कोई प्रधानमंत्री बनना चाहता है तो उसे उत्तर प्रदेश के लोगों का आशीर्वाद चाहिए होता है। ब्राह्मण समुदाय यूपी पर राज कर रहा है। इसीलिए मैने सुझाव दिया था लेकिन सोनिया ने इसे अनसुना कर दिया। उनका कहना है कि बेशक मैं कई बार चुनाव जीत चुका हूं लेकिन यदि 2014 में कांग्रेस के टिकट पर लड़ता तो मैं अपनी पूरी जमापूंजी खो देता।
जून 2017 में रेड्डी ने विशाखापत्तनम एयरपोर्ट पर उस समय बखेड़ा खड़ा करने के साथ ही संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था जब वह एयरपोर्ट पर देर से पहुंचे और उन्होंने बोर्डिंग पास लेने से मना कर दिया। उनके इस बुरे व्यवहार की वजह से उन्हें सात एयरलाइन ने यात्रा करने से प्रतिबंधित कर दिया था। हालांकि बाद में इस प्रतिंबध को हटा लिया गया था।
When I was in Congress I suggested to Sonia Gandhi that Rahul needs support of UP Brahmins. Brahmin community is ruling in UP.That is why I suggested to her that get Rahul married to a good Brahmin girl . But Sonia Gandhi didn’t listen to me: JC Diwakar Reddy,TDP MP (4.7.18) pic.twitter.com/AXHl1MR5UA
— ANI (@ANI) July 6, 2018