फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mp election congress first list focus on caste obc sc st community

मध्यप्रदेश: कांग्रेस ने पहली लिस्ट से साधा ओबीसी, एससी-एसटी वर्ग, पढ़े इन अहम सीटों के समीकरण

Sun, 15 Oct 2023 01:13 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 15 Oct 2023 01:13 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और विधायक कांतिलाल भूरिया का टिकट काट दिया गया है। झाबुआ से युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और कांतिलाल के बेटे डॉ विक्रांत भूरिया को कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन
mp election congress first list focus on caste obc sc st community
कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने नवरात्रि के पहले दिन मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इनमें मध्यप्रदेश के 144, छत्तीसगढ़ के 30 और तेलंगाना के 55 नाम है। एमपी में पूर्व सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा सीट से लडेंगे। जबकि सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ विक्रम मस्तल मैदान में होंगे। इधर, छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल पाटन और डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव अंबिकापुर से उम्मीदवार होंगे। एमपी की पहली सूची में 47 सामान्य, 39 ओबीसी, 22 एससी, 30 एसटी, 1 मुस्लिम,5 जैन उम्मीदवार को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने सिंधी समाज को 2 टिकिट दी हैं। सिवनी से आनंद पंजवानी इंदौर नंबर 4-राजा मादवानी। जबकि 19 महिलाओं को टिकट। दिया गया है।
विज्ञापन


हर सीट पर ये है समीकरण 

- पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को राघोगढ़ और भाई लक्ष्मण सिंह को चाचौड़ा से प्रत्याशी बनाया गया है। 

- पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के कट्टर समर्थक पूर्व नागौद विधायक यादवेंद्र सिंह की टिकट काटकर पार्टी ने सतना जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर रश्मि सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी के पौत्र सिद्धार्थ तिवारी को त्योंथर से टिकट नहीं मिली है।पार्टी ने वहां रमाशंकर पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गुढ़ से कांग्रेस ने कुंवर कपिध्वज सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। वह 2013 में निर्दलीय चुनाव लड़े थे,वहीं पिछला चुनाव वह समाजवादी पार्टी से लड़े थे और वह दूसरे स्थान पर थे।

-सतना सीट से कांग्रेस पार्टी ने वर्तमान विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा डब्बू को अपना उम्मीदवार बनाया है।वहां से भाजपा ने सतना जिले के वर्तमान सांसद गणेश सिंह को मैदान में उतारा है ये दोनों नेता ओबीसी के बड़े चेहरे हैं।

- पूर्व मंत्री केपी सिंह पिछोर को इस बार कांग्रेस पार्टी ने शिवपुरी से उम्मीदवार बनाया था।वह पिछले छह बार से लगातार पिछोर से चुनाव जीत रहे थे।

- गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने हाल में बीजेपी से आए अवधेश नायक को मैदान में उतारा है।

- राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने नीरज शर्मा को मैदान में उतारा है।

- नरेला से पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के कट्टर समर्थक महेंद्र सिंह चौहान की जगह कांग्रेस ने मनोज शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है।

- मंत्री तुलसीराम सिलावट के खिलाफ सांवेर से कांग्रेस ने पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू की बेटी रीना बौरासी को उम्मीदवार बनाया है।

- कांग्रेस की परंपरागत सीट पिछोर से कांग्रेस ने शैलेंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।

-पूर्व केंद्रीय मंत्री और विधायक कांतिलाल भूरिया का टिकट काट दिया गया है। झाबुआ से युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और कांतिलाल के बेटे डॉ विक्रांत भूरिया को कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

- राऊ से पूर्व मंत्री वा वर्तमान विधायक जीतू पटवारी को कांग्रेस पार्टी ने चौथी बार अपना उम्मीदवार बनाया है।

- पवई से पूर्व मंत्री एवं कमलनाथ के बेहद करीबी पंडित मुकेश नायक को कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

- सीधी जिले की चुरहट सीट से पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है वहीं जिले की दूसरी सीट सिहावल से पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है।


- मऊगंज से कांग्रेस पार्टी ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के बेहद करीबी सुखेंद्र सिंह बन्ना को पुनः अपना उम्मीदवार बनाया है।

- नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव सीट पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वर्तमान विधायक एनपी प्रजापति की टिकट काट दी है। यहां से शिखर चौधरी को टिकट दिया गया है।

- भिंड जिले की मेहगांव सीट से कांग्रेस पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के बेहद करीबी राहुल भदौरिया को अपना उम्मीदवार बनाया है।

- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने बुदनी से रामायण सीरियल में हनुमान का रोल करने वाले विक्रम मस्तान को टिकट दिया है।

-  भोपाल की सात में तीन सीट नरेला में मनोज शुक्ला, मध्य से विधयाक आरिफ मसूद और बैरासिया से पूर्व प्रत्याशी जयश्री हरीकिशन को टिकट दिया गया है। 

- नरेला से कांग्रेस पार्टी ने कृष्ण भक्त मनोज शुक्ला को अपना उम्मीदवार बनाया है। पिछले कई वर्षों से वह नरेला में कांग्रेस पार्टी वा क्षेत्र की जन समस्याओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।कमलनाथ ने मनोज शुक्ला संघर्ष का सम्मान किया है।

- केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के खिलाफ नरसिंहपुर से कांग्रेस पार्टी ने लाखन सिंह पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

- इंदौर-1 में कैलाश विजयवर्गीय के सामने कांग्रेस ने वर्तमान विधायक संजय शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है।

- सिंगरौली से कांग्रेस पार्टी ने पूर्व महापौर रेणू शाह को अपना उम्मीदवार बनाया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed