फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More than 30000 doctors volunteer to join fight against COVID 19  

#CoronaPositive: कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में उतरेंगे 31 हजार से ज्यादा डॉक्टर  

Fri, 03 Apr 2020 05:48 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 03 Apr 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
More than 30000 doctors volunteer to join fight against COVID 19  
Fight against corona (File photo) - फोटो : PTI
कोरोना वायरस की लड़ाई में 31 हजार से ज्यादा डॉक्टर जुटेंगे जिसमें सरकारी सेवानिवृत और सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा के भी डॉक्टर शामिल हैं। इसके अलावा निजी फिजीशियन भी कोविड-19 के खिलाफ मुहिम में सरकार का साथ देंगे। 
विज्ञापन

 
25 मार्च को सरकार ने इन डॉक्टरों से कोरोना वायरस के खिलाफ मुहिम में शामिल होने को कहा था। अधिकारियों ने बताया कि करीब 30 हजार वालंटियर डॉक्टर जिसमें सेवानिवृत सरकारी, सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा के डॉक्टर और निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर इस मुहिम में जुड़ेंगे।   
विज्ञापन

   
नीति आयोग की वेबसाइट में 25 मार्च को प्रकाशित एक बयान में सरकार ने कहा था कि जो भी डॉक्टर और चिकित्साकर्मी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मुहिम से जुड़ना चाहते हैं तो वे इस वेबसाइट पर पंजीकरण करवा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
साथ ही सरकार ने सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं और ट्रेनिंग अस्पतालों के लिए ऐसे वालंटियर डॉक्टरों की अपील की थी जो फिट हैं और इसका हिस्सा बनना चाहते हैं।  

अबतक 56 की मौत
बता दें कि देश में कल से लेकर आज तक कोरोना वायरस के 336 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि इस जानलेवा वायरस से अब तक 2301 लोग संक्रमित हो चुके है और 56 लोगों की मौत हुई है। इन 56 मौतों में से 12 मौतें कल हुई हैं। इस जानलेवा वायरस से अब तक 157 मरीज पूरी तरह ठीक हुए हैं।  

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed