फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More than 150 MPs attended Rajnath Singh's house on the occasion of Hindu New Year 

हिंदू नववर्ष आयोजन के अवसर पर राजनाथ के घर जुटे 150 से ज्यादा MP, होसबोले भी रहे मौजूद 

Sat, 24 Mar 2018 04:56 PM IST
संजय मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
संजय मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Mar 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
More than 150 MPs attended Rajnath Singh's house on the occasion of Hindu New Year 
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : फाइल फोटो

गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर आयोजित हुए हिंदू नववर्ष यानी वर्ष प्रतिपदा के आयोजन में भाजपा के करीब 150 से ज्यादा सांसद उपस्थित हुए। खास बात यह रही कि इस आयोजन में पूरे समय तक संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि राजनाथ ने अपने आवास पर चैत्र वर्ष प्रतिपदा का आयोजन संघ के कहने पर किया था। 21 मार्च को संपन्न हुए इस आयोजन में भाजपा के करीब 150 से ज्यादा सांसद राजनाथ के आवास पर एकत्रित हुए थे। वैसे तो यह आयोजन आम से लेकर खास लोगों के बीच भारतीय संस्कृति के प्रसार को लेकर संघ के जरिए चलाए जाने वाले प्रयासों के मद्देनजर था। लेकिन इसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि संघ के एक शीर्ष अधिकारी का कहना है कि इसके सियासी मायने नहीं लगाए जाने चाहिए। यह आयोजन संघ की ओर से मनाए जाने वाले 6 उत्सवों में से 1 था। लेकिन आयोजन को सियासी नजरिये से देखने वालों का मानना है कि राजनाथ सिंह पहले भी संघ के शीर्ष नेतृत्व के दुलरुआ के रूप में माने-जाते रहे हैं। उनमें संघ का भरोसा अब भी बरकरार है। यही वजह है कि सांसदों को अपनी वैचारिक रीति-नीति से अवगत कराने के लिए संघ ने गृह मंत्री के आवास का ही चयन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि संघ के शीर्ष नेतृत्व के बीच भाजपा नेताओं की पूछ के मामले में राजनाथ का तीसरा नंबर आता है। पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बाद संघ का शीर्ष नेतृत्व सबसे ज्यादा वजन राजनाथ सिंह को देता है। यही वजह है कि जब-जब संघ की पसंद पूछी जाती है संघ राजनाथ के नाम को आगे करता रहा है। 


बीते कुछ माह पहले मथुरा में संपन्न हुई शीर्ष अधिकारियों की बैठक में भी संघ ने विशेष रूप से राजनाथ को आमंत्रित किया था। राजनाथ ने बैठक में शामिल होकर देश के राजनीतिक हालातों से संघ को अवगत कराया था। यही वजह है कि उनके निवास पर 21 मार्च को आयोजित हुए चैत्र वर्ष प्रतिपदा के उत्सव के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। 

ये हैं संघ के 6 उत्सव

More than 150 MPs attended Rajnath Singh's house on the occasion of Hindu New Year 
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

संघ के स्वयंसेवक वैसे तो देश के सभी तीज-त्यौहार मनाने को स्वतंत्र हैं। मगर संघ ने आधिकारिक रूप से 6 उत्सवों को मनाना तय किया है। संघ की अपेक्षा रहती है कि उसके हर स्वयंसेवक कम से कम इन उत्सवों में शामिल हों।

संघ के जरिए मनाए जाने वाले उत्सवों में होली, दिवाली, दशहरा, रक्षा बंधन, हिंदू नववर्ष (चैत्र वर्ष प्रतिपदा) और शिवाजी के राज्याभिषेक सरीखे 6 त्यौहार शामिल हैं। इन उत्सवों के जरिए संघ अपने स्वयंसेवकों में भारतीय संस्कृति और हिंदुत्व का प्रसार करता है। गृह मंत्री के निवास पर आयोजित चैत्र वर्ष प्रतिपदा भी इन उत्सवों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed