फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon likely to reach North and central India this week says IMD

मानसून हुआ मजबूत, इस सप्ताह मध्य और उत्तर भारत पहुंचने की संभावना

Sun, 24 Jun 2018 04:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Jun 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
Monsoon likely to reach North and central India this week says IMD

मौसम विभाग के डेटा से खुलासा हुआ है कि देश के 25 प्रतिशत से कम हिस्से में अब तक सामान्य या अधिक बारिश हुई है। इसके साथ ही मौसम वैज्ञानिकों ने आज कहा कि सप्ताहांत मानसून गतिविधि ने जोर पकड़ लिया और मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। 

विज्ञापन


भीषण गर्मी का सामना कर रहे मध्य और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों को अगले दो-तीन दिन में कुछ राहत मिलने की संभावना है। 

मौसम विज्ञान विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि उत्तर-पश्चिमी भारत के ऊपर मानसून से पहले की बारिश के लिए 27 जून से स्थितियां अनुकूल होने जा रही हैं। दिल्ली में मानसून के 29 जून को पहुंचने की उम्मीद है जो राष्ट्रीय राजधानी के लिए मानसून पहुंचने की सामान्य तिथि है। 
विज्ञापन


दक्षिण पश्चिमी मानसून निर्धारित सामान्य तिथि से तीन दिन पहले 29 मई को पहुंचा और केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र तथा दक्षिणी गुजरात के तटीय इलाकों में बारिश हुई। हालांकि कल तक कुल मिलाकर बारिश सामान्य से 10 प्रतिशत कम रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के चार मौसम विभागीय मंडलों में से केवल दक्षिणी प्रायद्वीप ही ऐसा क्षेत्र रहा जहां 29 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। पूर्वी-पूर्वोत्तर और उत्तर-पश्चिमी भारत में क्रमश: 29 और 24 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। 

भारत के 36 मौसम विभागीय उपमंडलों में से 24 उपमंडलों में ‘‘कम’’ और ‘‘बहुत कम’’ बारिश हुई। इसका मतलब है कि देश के 25 प्रतिशत से कम हिस्से में ‘‘सामान्य’’ या ‘‘अधिक’’ बारिश हुई। 

महापात्र ने कहा, ‘‘मानसून 23 जून से मजबूत हुआ है। आज यह गुजरात के सौराष्ट्र (क्षेत्र), वेरावल, अहमदाबाद और महाराष्ट्र के अमरावती की ओर बढ़ गया। पूर्वी दिशा में यह समूचे असम, उत्तर पश्चिमी बंगाल में जलपाईगुड़ी और दक्षिणी बंगाल में मिदनापुर पहुंच चुका है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 27 जून को मानसून से पहले की बारिश होगी।’’ 


उन्होंने बताया कि अगले 48 घंटों में ओडिशा, पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों, गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों तथा महाराष्ट्र के शेष हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed