फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon: Four inches in three hours in Delhi, highest rainfall in July after 18 years, death toll in Maharashtra 207

मानसून: दिल्ली में तीन घंटे में चार इंच बारिश, 18 साल बाद जुलाई में सर्वाधिक, महाराष्ट्र में मृतक संख्या 207

Tue, 27 Jul 2021 10:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 27 Jul 2021 10:21 PM IST
सार

देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय है। गर्मी से जूझ रहे राज्यों को जहां इससे राहत मिली है वहीं महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में यह कहर बरपा रहा है। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को तीन घंटे में चार इंच बारिश हुई। यह आठ साल बाद जुलाई में एक दिन की सर्वाधिक बारिश है। 
 

विज्ञापन
Monsoon: Four inches in three hours in Delhi, highest rainfall in July after 18 years, death toll in Maharashtra 207
delhi rain - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में मंगलवार को मानसून मेहरबान रहा। कई उत्तरी राज्यों में व्यापक वर्षा हुई। दिल्ली में तो बीते आठ सालों में जुलाई माह में एक दिन की सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही राजधानी में 2003 के बाद जुलाई में दूसरी बार अब तक की सर्वाधिक बारिश दर्ज हो चुकी है।

विज्ञापन


उधर, बाढ़ग्रस्त महाराष्ट्र में मृतक संख्या बढ़कर 207 तक पहुंच गई है। लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में ओडिशा व पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में भारी बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण यह स्थिति बनेगी। 
विज्ञापन


दिल्ली में जुलाई में अब तक 381 मिमी बारिश
मानसून भले ही दिल्ली में 19 साल बाद सबसे देरी से आया हो, लेकिन अब वह जमकर भिगो रहा है। शहर में जुलाई माह में अब तक 381 मिमी 15 इंच बारिश हो चुकी है। यह 2003 के बाद जुलाई में हुई सर्वाधिक और इस माह में अब तक की दूसरी बार सबसे ज्यादा बारिश है। सफदरजंग मौसम कार्यालय के अनुसार मंगलवार सुबह दिल्ली में तीन घंटे में 100 मिमी बारिश हुई। यह बीते आठ सालों में जुलाई माह में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश भी है। इससे पहले 21 जुलाई 2013 को 123.4  मिमी यानी करीब पांच इंच बारिश हुई थी। मंगलवार को तेज बारिश के बाद राजधानी के निचले इलाकों में जलजमाव हो गया। इससे आवाजाही में बाधा आई। बारिश के कारण अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री पर आ गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र: कोयना बांध से पानी छोड़ा, लाखों लोगों को सुरक्षित जगह भेजा

महाराष्ट्र में भारी बारिश व कोयना बांध से पानी छोड़े जाने के कारण लाखों लोगों केा निकालना पड़ा है। राज्य में बाढ़ व वर्षाजन्य हादसों के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 207 हो गई है। रायगढ़ जिले में सर्वाधिक 100 लोगों की मौत हुई है। वहां 11 लोग अब भी लापता हैं। बीते सप्ताह राज्य में भारी वर्षा ने कहर ढाया था। पश्चिम महाराष्ट्र व कोंकण में बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ था। 1 जून से शुरू हुआ वर्षाकाल की बात करें तो राज्य में अब तक 294 मौतें हो चुकी हैं। 

राज्यपाल कोश्यिारी ने लिया जायजा
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यिारी ने मंगलवार को राज्य के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

नदी क्षेत्रों में निर्माण पर लेना होगा निर्णय: पवार
उधर राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में नदियों के बाढ़ क्षेत्र में निर्माण हुआ है। इससे राज्य में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इस बारे में सरकार को नीतिगत निर्णय लेना होगा। 

पूर्वी व पश्चिमी यूपी व राजस्थान में वर्षा की कमी

उत्तर प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी हिस्सों में भी कुछेक स्थानों पर बारिश हुई। राज्य में बारिश की कमी देखी जा रही है। वहीं, राजस्थान के भी कुछ ही हिस्सों में अब तक अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 26 फीसदी कम वर्षा हुई है। 33 जिलों में से सिर्फ 11 में ही 1 जून से 26 जुलाई तक सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। बीते 24 घंटे में राज्य के पूर्वी हिस्से में व्यापक तो पश्चिमी हिस्से में कुछेक स्थानों पर वर्षा हुई। 

हिमाचल प्रदेश: भागा नदी में जलस्तर बढ़ा, लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद भागा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद लाहौल-स्पीति के दारचा गांव से लोगों को निकाला गया। आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दारचा पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया, जिससे किनारे की तीन दुकानों को नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा कि नदी तट के पास के घरों में रहने वाले सभी लोगों को पुलिस कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

इन राज्यों में वर्षा का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा में कहीं हल्की से मध्यम तो कहीं भारी वर्षा हो सकती है। यह सिलसिला शुक्रवार तक जारी रह सकता है। मछुआरों को 30 जुलाई तक गहरे इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गई है। इसी तरह महाराष्ट्र के कोंकण व मध्य महाराष्ट्र के घाट एरिया में और गोवा में अगले तीन दिन व्यापक बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा व उत्तर भारत के कुछ राज्यों में तापमान सामान्य से कम हो सकता है और कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed