{"_id":"62dea8d2316e2f290b581ffb","slug":"monkeypox-cases-are-being-reported-from-multiple-countries-who","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monkeypox: डब्ल्यूएचओ ने मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों पर फिर किया अलर्ट, कहा- आंकड़ों की हो रही समीक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Monkeypox: डब्ल्यूएचओ ने मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों पर फिर किया अलर्ट, कहा- आंकड़ों की हो रही समीक्षा
Mon, 25 Jul 2022 07:59 PM IST
Amit Mandal
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 25 Jul 2022 07:59 PM IST
सार
डब्ल्यूएचओ अधिकारी ने कहा कि नियमित रूप से अपनी प्रयोगशाला और अन्य विशेषज्ञ समूहों के साथ उपलब्ध आंकड़ों की समीक्षा कर रहा है।
विज्ञापन
Monkeypox
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों पर फिर अलर्ट किया है। डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ पीके सिंह ने कहा कि कई देशों से मंकीपॉक्स के मामले सामने आ रहे हैं। विश्व स्तर पर और डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में मंकीपॉक्स के जोखिम को मध्यम माना जाता है। डब्ल्यूएचओ नियमित रूप से अपनी प्रयोगशाला और अन्य विशेषज्ञ समूहों के साथ उपलब्ध आंकड़ों की समीक्षा कर रहा है।
विज्ञापन
वहीं, डीजीएचएस, दिल्ली सरकार ने कहा कि सभी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए संबंधित जिला निगरानी इकाई को मंकीपॉक्स के किसी भी संदिग्ध मामले की सूचना देना अनिवार्य है। जिला निगरानी अधिकारियों के समन्वय से लोक नायक अस्पताल के आरक्षित वार्ड में रेफर और आइसोलेट किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन