फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mohan Bhagwat says Country has gained good momentum moving in right direction

Nagpur: 'हम तेज गति से आगे बढ़ रहे, दुनिया के देश हमसे सीखने लगे' RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कही यह बात

Sun, 03 Dec 2023 10:38 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 03 Dec 2023 10:38 PM IST
सार

नागुपर स्थित एक कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, देश ने प्रगति की गति पकड़ ली है। कुछ शिकायतों को दूर करने में समय लगता है। जल्द ही एक ऐसा भारत होगा, जहां शिकायतों की कोई जगह नहीं होगी। 

विज्ञापन
Mohan Bhagwat says Country has gained good momentum moving in right direction
आरएसस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागपुर में एक धर्मार्थ ट्रस्ट सेंट्रल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा शोधकर्ताओं, डॉक्टरों, वैज्ञानिकों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, देश में विकास ने अच्छी गति पकड़ ली है। यह गति सही दिशा में आगे बढ़ रही है। 
विज्ञापन


मोहन भागवत ने रविवार को आयोजित कार्यक्रम में कहा, देश के पास मौजूद विशाल ज्ञान आधार और अनुसंधान क्षमता के कारण सब कुछ बढ़िया हो जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा, भारत पर आक्रमण से पहले देश विज्ञान और अन्य विधाओं में बहुत आगे था। लेकिन गुलामी और अन्य कारकों के कारण देश पीछे चला गया था। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में उन्होंने कहा, देश ने आज बहुत अच्छी गति हासिल की है और दुनिया कई क्षेत्रों में हमसे सीख रही है। आज नई पीढ़ी में कई नवप्रवर्तक हैं। हालांकि मोहन भागवत ने कहा कि समाज जिस गति से आगे बढ़ रहा है, उस गति से मुकाबला करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। यह कोई समस्या नहीं, बल्कि विश्वास है सभी पहलू जल्द ही सही रास्ते पर आ जाएंगे, क्योंकि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहन भागवत  ने संबोधन में कहा कि एक दिन भारत में ऐसा समय आएगा जब यहां कोई भी शिकायतें नहीं होंगी। हालांकि ऐसा होने में समय लगेगा। बहुत ही कम समय में कई समस्याएं कम हो जाएंगी। उन्होंने दावा किया कि समस्याएं कम होने में थोड़ा समय लगता है। भागवत ने संबोधन के दौरान लोगों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाई गई समस्याओं को संबंधित व्यक्तियों को अवगत कराएंगे, क्योंकि सरकार भी चाहती है कि देश प्रगति से आगे बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed