{"_id":"576925a84f1c1b8c1bb47fe1","slug":"modi-suggests-do-ready-people-for-expensive-railway-tickets","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोदी का सुझाव, लोगों को महंगे रेल टिकट के लिए तैयार करिए","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोदी का सुझाव, लोगों को महंगे रेल टिकट के लिए तैयार करिए
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
Updated Tue, 21 Jun 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
सरकार चाहती है कि लोग सब्सिडी छोड़ यात्रा का पूरा खर्चा खुद वहन करें
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मोदी ने रेलवे से कहा है कि वह यात्रियों को दी जाने वाली सब्सिडी और रेल के सफर में आने वाले असली खर्च का प्रचार करें। इसके पीछे सरकार का मकसद है कि लोगों को पता चले कि रेलवे को कितना अधिक भार उठाना पड़ रहा है।
इकनाॅमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते महीने सड़क और रेल परिवहन क्षेत्र के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में मोदी ने ये निर्देश दिए। दरअसल, मोदी एलपीजी गैस सिलिंडर छोड़ने की तरह ही रेलवे के लिए भी अभियान चलाना चाहते हैं। मोदी इसके जरिए यात्रियों से अपील करना चाहते हैं कि अगर आप सक्षम हैं तो सब्सिडी छोड़ यात्रा का पूरा खर्चा खुद वहन करें।

सालाना 30 हजार करोड़ का घाटा उठाती है रेलवे
पीएम मोदी ने इस बारे में रेलवे से अगस्त तक पूरी योजना बनाने को कहा है। रेलवे को इस समय यात्रियों की सब्सिडी के चलते हर साल 30 हजार करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ता है। इस घाटे की भरपाई माल ढुलाई के भाड़े से की जाती है।
मोदी ने यात्रियों की समस्याओं को दुर करने के लिए भी सड़क परिवहन और रेल मंत्री को फ्रेमवर्क तैयार करने को कहा है। इन कामों में विभिन्न चेक पोस्टों पर होने वाली भीड़-भाड़ को कम करना भी है।
इन सुझावों में एक महत्वपूर्ण सुझाव सड़कों को मरम्मत करने के लिए एक स्वायत्त संस्था बनाने का भी है, जिससे की सड़कों को मरम्मत करने का काम समय से पूरा हो सके।