{"_id":"5b8569a442c79246633fe172","slug":"modi-shah-gives-winning-formula-in-bjp-cm-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2019 की रणनीति तय, मोदी-शाह ने मुख्यमंत्रियों को दिया जीत का मंत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिशन 2019 की रणनीति तय, मोदी-शाह ने मुख्यमंत्रियों को दिया जीत का मंत्र
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हुई पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में पार्टी ने इस साल होने वाले तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव जीतने और आगामी लोकसभा चुनाव में पहले से भी बड़ी जीत हासिल करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी और शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों को आयुष्मान भारत, उज्जवला, सौभाग्य, शहरी एवं ग्रामीण आवास योजनाओं को युद्घ स्तर पर लागू करने का निर्देश दिया है। दोनों ने मुख्यमंत्रियों से ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा और एससी-एसटी एक्ट को पुराने स्वरूप में लागू करने में मिली सफलता को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
बैठक के बारे में जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने कहा कि इसकी शुरुआत पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्घांजलि से शुरू हुई। बैठक में शाह ने कहा खासतौर से एनआरसी और सिटिजन अमेंडमेंड बिल का जिक्र किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, मोदी सरकार किसी कीमत पर विदेशी घुसपैठियों को स्वीकार नहीं करेगी। शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने पड़ोसी देशों में प्रताड़ित होने वाले अल्पसंख्यक हिंदुओं की भी सुध ली है। इन्हें तत्काल नागरिकता देने के लिए सिटिजन अमेंडमेंड बिल का रास्ता तैयार किया गया है।
उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार के गरीब कल्याण संकल्प का ही नतीजा है कि पार्टीशासित मुख्यमंत्रियों की बैठक में सदस्यों की संख्या बढ़ती जा रही है। बैठक में खासतौर पर गरीब केंद्रित महत्वाकांक्षी योजनाओं मसलन स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत, उज्जवला, सौभाग्य, फसल बीमा, शहरी एवं ग्रामीण आवास योजनाओं कि क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा हुई।
राज्यों से आयुष्मान योजना को तत्काल लागू करने के उपाय तलाशने, उज्जवला योजना के लाभान्वितों का दायरा बढ़ाने का खाका पेश करने केलिए कहा गया। इसके अलावा फसल बीमा योजना, ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिए जाने संबंधी उपलब्धियों पर लगातार कार्यक्रम आयोजित करने की रणनीति तैयार की गई।