फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi-Putin Car Diplomacy: What Does Their Shared Ride Signal for India-Russia Relations?

फिर दिखी कार डिप्लोमेसी: पुतिन की गाड़ी में बैठे पीएम मोदी, प्रोटोकॉल तोड़ एक साथ हुए रवाना

Fri, 11 Sep 2026 04:55 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Fri, 11 Sep 2026 04:55 PM IST
सार

नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। बैठक खत्म होते ही दोनों नेता सख्त कूटनीतिक प्रोटोकॉल तोड़कर एक ही गाड़ी में सवार होकर भारत मंडपम प्रदर्शनी के लिए रवाना हो गए। क्या औपचारिक प्रोटोकॉल से इतर दोनों वैश्विक नेताओं का यह दोस्ताना अंदाज इससे पहले भी देखने को मिला है? आइए, विस्तार से सबकुछ जानते हैं...

विज्ञापन
Modi-Putin Car Diplomacy: What Does Their Shared Ride Signal for India-Russia Relations?
एक साथ रावना हुए पीएम मोदी और पुतिन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत मंडपम में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात के बाद दोनों नेताओं की एक तस्वीर ने खास ध्यान खींचा। द्विपक्षीय बैठक खत्म होने के बाद मोदी और पुतिन एक ही कार में बैठकर भारत मंडपम में आयोजित प्रदर्शनी के लिए रवाना हुए। दोनों नेताओं को एक साथ कार में जाते देखा गया। यह मुलाकात 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले हुई। दोनों नेताओं की इस अनौपचारिक नजर आई यात्रा को भारत और रूस के बीच करीबी रिश्तों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

पीएम मोदी-पुतिन एक ही कार में क्यों हुए रवाना?

दोनों भारत मंडपम में प्रदर्शनी स्थल की ओर जा रहे थे। यह कदम इसलिए भी चर्चा में आया क्योंकि आम तौर पर बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में राष्ट्राध्यक्षों के आने-जाने के लिए अलग-अलग वाहनों और सुरक्षा व्यवस्था का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बावजूद दोनों नेताओं का साथ कार में जाना उनकी व्यक्तिगत गर्मजोशी और आपसी सहजता को जरूर दिखाता है।
विज्ञापन

दोनों नेताओं की मुलाकात में क्या हुआ?

प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन ने भारत मंडपम में द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं के बीच बातचीत के बाद वे प्रदर्शनी के लिए साथ रवाना हुए। भारत मंडपम में शुक्रवार को ब्रिक्स बिजनेस फोरम का नेताओं का सत्र भी आयोजित होना है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन शाम पांच बजे ब्रिक्स बिजनेस फोरम के पूर्ण सत्र को संबोधित करने वाले हैं। यह कार्यक्रम 12 और 13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिक्स बिजनेस फोरम में क्या बोले पुतिन?

 ब्रिक्स बिजनेस फोरम में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों के आर्थिक दबदबे को खुली चुनौती दी। जी-7 समूह पर तीखा प्रहार किया। पुतिन ने कहा कि वर्तमान में पूरी दुनिया गहरे संरचनात्मक और व्यापक बदलावों के दौर से गुजर रही है। उन्होंने दो टूक शब्दों में स्पष्ट किया कि पश्चिमी देश निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा करने से बुरी तरह डरते हैं और इसी वजह से रूस पर मनमाने और गलत प्रतिबंध थोपे गए हैं। हालांकि इन प्रतिबंधों के बावजूद रूस न केवल आगे बढ़ा है, बल्कि ब्रिक्स देश आपसी सहयोग और मजबूत रिश्तों के दम पर वैश्विक चुनौतियों का डटकर मुकाबला कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed