फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi has cheat upper caste by given the right to Muslims in General Reservation Bill: Togadia

आरक्षण में मुस्लिमों को शामिल कर मोदी ने सवर्णों का हक छीना: प्रवीण तोगड़िया

Tue, 08 Jan 2019 11:46 PM IST
Anupam Prasun डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Anupam Prasun Updated Tue, 08 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
Modi has cheat upper caste by given the right to Muslims in General Reservation Bill: Togadia
प्रवीण तोगड़िया

प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि गरीब सवर्णों के लिए प्रस्तावित दस फीसदी आरक्षण में मुस्लिमों को भी शामिल कर नरेंद्र मोदी ने सवर्ण युवकों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा है कि सवर्णों के कम बच्चे होते हैं जबकि मुस्लिम चार-चार शादियां कर बहुत सारे बच्चे पैदा करते हैं। इससे बाद में सारी सुविधाएं उनके नाम हो जाएंगी और सवर्ण युवा आज की ही तरह बेरोजगार रह जाएंगे। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि मोदी केवल चुनाव की भाषा समझते हैं। वे एक चुनाव के बाद दूसरे चुनाव की बात करने लगते हैं। आज तक उन्हें सवर्णों की याद नहीं आई थी। पांच राज्यों के चुनाव में करारी हार मिलने के बाद अचानक उन्हें सवर्ण युवकों की बात याद आ रही है।   
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन



विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष तोगड़िया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर वर्ग को निराश किया है। रामभक्तों, किसानों, व्यापारियों, महिलाओं, छात्रों और बेरोजगारों से चुनाव के समय उन्होंने कई वायदे किये थे। लेकिन सत्ता पाने के बाद उन्होंने अपने एक भी वायदे को नहीं निभाया है। ऐसे में गरीब सवर्णों को आरक्षण देने का उनका वायदा भी एक चुनावी लॉलीपॉप ही साबित होने वाला है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास लाखों नौकरियां आज भी खाली पड़ी हुई हैं। सरकार उन पर भर्ती नहीं कर रही है। लेकिन आरक्षण का लॉलीपॉप पकड़ा कर उन्हें बरगलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed