{"_id":"5a12e2d44f1c1b686a8b482c","slug":"modi-government-third-most-trusted-in-the-world-says-survey-conduct-by-wef","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे: दुनिया की तीसरी सबसे भरोसेमंद मोदी सरकार, 73 फीसदी लोगों ने जताया विश्वास","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सर्वे: दुनिया की तीसरी सबसे भरोसेमंद मोदी सरकार, 73 फीसदी लोगों ने जताया विश्वास
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Mon, 20 Nov 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व आर्थिक मंच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र की एनडीए को दुनिया की तीसरी सबसे भरोसेमंद सरकार बताया है। सर्वे में तीन चौथाई भारतीयों ने सरकार पर अपना विश्वास जताया है।
सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक टैक्स सुधार और भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की मुहिम को लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया। सर्वे अर्थव्यवस्था, राजनीतिक हालात और भ्रष्टाचार मामलों को लेकर किया गया था। 73 फीसदी लोगों ने कहा कि वे सरकार के कामकाज से खुश हैं।
RBI और सरकार का बड़ा फैसला, देश में नहीं खुलेगा इस्लामिक बैंक
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड की सरकार सबसे विश्वसनीय
रिपोर्ट के मुताबिक स्विट्जरलैंड की सरकार दुनिया में सबसे भरोसेमंद सरकार है। दूसरे स्थान पर इंडोनेशिया की सरकार है, जहां 82 फीसदी लोगों ने अपनी सरकार पर भरोसा जताया है। चिली, फिनलैंड, ग्रीस और स्लोवेनिया की सरकार विश्वसनीयता के लिहाज से सबसे निचले पायदान पर है।
कई सर्वेक्षणों में सरकार को वाहवाही
हाल ही में आए कई सर्वे और रिपोर्ट में केंद्र सरकार की तारीफ हुई है। अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की रेटिंग में सुधार करते हुए बीएए3 से बीएए2 कर दिया। मूडीज ने नोटबंदी और आर्थिक सुधार को लेकर सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों को सही ठहराया। वहीं अमेरिका एजेंसी प्यू ने हाल में हुए सर्वे में मोदी को देश का सबसे लोकप्रिय नेता बताया है।