फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi government snatching away reservation by blindly implementing privatisation says Rahul Gandhi

Polls: 'अंधाधुंध निजीकरण से आरक्षण छीन रही मोदी सरकार', तीसरे चरण के मतदान से पहले राहुल ने केंद्र को घेरा

Thu, 02 May 2024 02:03 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 02 May 2024 02:03 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा कि 2013 में पब्लिक सेक्टर में 14 लाख स्थाई पद थे, जो 2023 तक आते आते सिर्फ 8.4 लाख ही बचे। बीएसएनएल, सेल, बीएचईएल जैसे टॉप पीएसयू को बर्बाद कर लगभग छह लाख पक्की नौकरियां सिर्फ पब्लिक सेक्टर से ही खत्म कर दी गई।

विज्ञापन
Modi government snatching away reservation by blindly implementing privatisation says Rahul Gandhi
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई

विस्तार

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनकर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम मोदी पर दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों से गुपचुप तरीकों से आरक्षण छीनने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी आंख बंद करके निजीकरण को लागू कर पिछड़े वर्गों से आरक्षण छीन रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी सार्वजनिक क्षेत्र में उद्यमों को मजबूत करने और कर्मचारियों के लिए नौकरी के दरवाजे खोलने की गारंटी देती है। 
विज्ञापन


राहुल गांधी का पीएम मोदी पर आरोप
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "पीएम मोदी के चुनाव प्रचार का मंत्र आरक्षण हटाना है। न रहेगा बांस, न बजेगी बांसुरी। इसका मतलब है कि न रहेगी सरकारी नौकरी, न मिलेगा आरक्षण।" उन्होंने आगे कहा, "मोदी सरकार आंख बंद करके निजीकरण को लागू कर गुपचुप तरीके से पिछड़े वर्गों से आरक्षण छीन रही है।"
विज्ञापन


राहुल ने आगे कहा, "2013 में सार्वजनिक क्षेत्र में 14 लाख स्थायी पद थे, जो 2023 तक आते आते सिर्फ 8.4 लाख ही बचे। बीएसएनएल, सेल, बीएचईएल जैसे टॉप पीएसयू को बर्बाद कर लगभग छह लाख पक्की नौकरियां सिर्फ सर्वजनिक क्षेत्र से ही खत्म कर दी गई। ये वही पद हैं जहां आरक्षण का लाभ मिलता। सरकारी कार्यों को ठेके पर देकर रेलवे जैसे संस्थानों में जो नौकरियां बैक डोर से खत्म की जा रही हैं उनकी तो कोई गिनती ही नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद ने कहा, "मोदी मॉडल का ‘निजीकरण’ देश के संसाधनों की लूट है, जिसके जरिए वंचितों का आरक्षण छीना जा रहा है।" उन्होंने बताया कि कांग्रेस की गारंटी है कि हम पब्लिक सेक्टर्स को मजबूत करेंगे और 30 लाख रिक्त सरकारी पदों को भर कर हर वर्ग के लिए रोजगार का द्वार खोल देंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed