{"_id":"66ab743aae51ff7d130c157b","slug":"mns-workers-held-for-vandalising-ncp-mlc-mitkari-s-car-he-says-police-shielding-accused-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: मनसे के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार, अकोला में राकांपा नेता अमोल मितकरी की कार में तोड़फोड़ का मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: मनसे के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार, अकोला में राकांपा नेता अमोल मितकरी की कार में तोड़फोड़ का मामला
Thu, 01 Aug 2024 05:10 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 01 Aug 2024 05:10 PM IST
सार
Maharashtra: राकांपा नेता अमोल मितकरी की कार में तोड़फोड़ के मामले में चार मनसे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, राकांपा नेता ने एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
हथकड़ी, arrest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अकोला में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक अमोल मितकरी की कार में तोड़फोड़ के मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि, राकांपा नेता ने जिला पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है और उनका बचाव कर रही है।
विज्ञापन
दरअसल, मितकरी ने हाल ही में पुणे में जलभराव को लेकर उप मुख्यमंत्री अजित पवार को निशाना बनाने के लिए मनसे प्रमुख राज ठाकरे की आलोचना की। जिसके बाद मनसे के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर उनकी कार में तोड़फोड़ की। पुलिस ने बाद में मनसे की अकोला जिला की महिला शाखा की प्रमुख सहित 13 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने, आग लगाने, विस्फोटक पदार्थ इस्तेमाल करने सहित विभिन्न आरोपों के साथ एक प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते भारी बारिश के बाद पुणे के कुछ इलाकों में जलभराव को लेकर राज ठाकरे ने अजित पवार की आलोचना की थी। इसके बाद मितकरी ने मनसे प्रमुख पर पलटवार करते हुए कहा था कि महाराष्ट्र की राजनीति में 'सबसे असफल व्यक्ति' को पुणे जिले के बारामती के विधायक अजित द्वारा किए गए काम पर टिप्पणी नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तोड़फोड़ के मामले में 13 मनसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उनमें से तीन को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है और एक अदालत उन्हें जमानत दे चुकी है। चार अन्य को आज हिरासत में लिया गया।
मितकरी ने अपनी बेटी और भाई के साथ दोपहर करीब 11 बजे अकोला में एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा, कार मे तोड़फोड़ की घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय अपराध शाखा के कर्मियों के समर्थन के कारण कुछ आरोपी छूट सकते हैं। लेकिन मैं इसकी शिकायत गृह मंत्री और मुख्यमंत्री से करूंगा। मैं सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करूंगा। उन्होंने कहा, पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। मितकरी ने अकोला के एसपी बच्चन सिंह से मुलाकात के बाद अपना प्रदर्शन खत्म किया।