फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minor school girl sexual assault by vice principal and teacher at Silvassa both accused held

sexual assault: सिलवासा में नाबालिग लड़की के साथ उप प्रधानाध्यापक और शिक्षक ने किया दुष्कर्म, दोनों गिरफ्तार

Wed, 31 Aug 2022 02:32 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, सिलवासा।
पीटीआई, सिलवासा। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 31 Aug 2022 02:32 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने इस जघन्य कृत्य के बाद नाबालिग लड़की को धमकी दी थी कि अगर इस बारे में किसी को बताया कि उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। दोंनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें तीन सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Minor school girl sexual assault by vice principal and teacher at Silvassa both accused held
नाबालिग लड़की से शिक्षक ने किया दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नागर हवेली और दमन एवं दीव से गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र शासित प्रदेश के सिलवासा में एक निजी स्कूल के उप प्रधानध्यापक और एक शिक्षक ने 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने इस जघन्य कृत्य के बाद नाबालिग लड़की को धमकी दी थी कि अगर इस बारे में किसी को बताया कि उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। दोंनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आरपी मीणा ने एक बयान में कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ सिलवासा पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376 (2)(एफ)(एन) (नाबालिग के साथ दुष्कर्म), 376 डी (सामूहिक दुष्कर्म), 377 (अप्राकृतिक यौनाचार) और 506 (2) (अपराधिक धमकी) और पॉक्सो अधिनियम के प्रावधान के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी उप- प्रधानध्यापक और शिक्षक ने स्कूल में कई बार उसका यौन शोषण किया और उसे घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी देते थे।" पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले में 29 अगस्त को एक एफआईआर (प्रथम सूचना रिपोर्ट) दर्ज की गई थी और पीड़िता का बयान दर्ज किया गया था। इसके बाद उसकी चिकित्सा जांच की गई।


उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को उसी दिन गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मीणा ने कहा कि "दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं और उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। यह पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं कि घटना में किसी अन्य शिक्षक की भूमिका तो नहीं थी। आगे की जांच जारी है।" इस बीच, केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर कहा कि मामले से संबंधित निजी स्कूल अगली सूचना तक बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed