{"_id":"6962165a189d9ca38e01ca82","slug":"minor-girl-allegedly-physical-assault-at-abandoned-factory-in-hooghly-west-bengal-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: हुगली की सुनसान फैक्टरी में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार; एक आरोपी TMC का युवा नेता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: हुगली की सुनसान फैक्टरी में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार; एक आरोपी TMC का युवा नेता
Sat, 10 Jan 2026 02:35 PM IST
लव गौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: लव गौर
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:35 PM IST
सार
West Bengal Crime News: पश्चिम बंगाल के हुगली में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने एक सुनसान फैक्टरी में ले जाकर नाबालिग से सामूहिक दुराचार किया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक टीएमसी का युवा नेता बताया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम बंगाल में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन बंगाल से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटनाएं सामने आती रहती हैं। अब हुगली जिले में एक सुनसान फैक्टरी में किशोरी से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार (10 जनवरी) को बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
सुनसान फैक्टरी में नाबालिग से हैवानियत
जानकारी के मुताबिक नाबालिग, जिसकी उम्र 16 साल बताई जा रही है, वो गुरुवार शाम (08 जनवरी) को अपने एक दोस्त के साथ बंद पड़ी हिंदमोटर फैक्टरी परिसर में गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोप है कि आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर परिसर के अंदर नाबालिग के साथ शारीरिक दुराचार किया। पुलिस ने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, और मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: Kanpur: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में एसीपी हटे, चौकी इंचार्ज निलंबित, पुलिस कमिश्नर ने की कार्रवाई
विज्ञापन
आरोपियों में एक टीएमसी का युवा नेता
पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत आरोप लगाए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से एक की पहचान दीपांकर अधिकारी उर्फ सोनाई के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर इलाके में तृणमूल कांग्रेस का युवा नेता है। जबकि दूसरा शख्स लड़की का कथित प्रेमी है, जो कि नाबालिग है।
दो फरार लोगों की तलाश तेज
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के दो और साथियों की तलाश कर रहे हैं। वे फरार हैं, और उन्हें ढूंढने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
ये भी पढ़ें: Bhopal News: नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में, दो अन्य मामलों में आरोपियों की तलाश जारी
बंगाल में पटाखा बनाने वाली इकाई में धमाका, चार घायल
दक्षिण 24 परगना जिले में पटाखा बनाने वाली एक यूनिट में धमाके में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह धमाका चंपाहाटी इलाके में फैक्टरी में हुआ। बारुईपुर पुलिस जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया।' उन्होंने बताया कि धमाके से लगी आग को बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियों को लगाया गया। अधिकारी ने आगे कहा कि धमाके के कारण का अभी पता नहीं चला है। जांच शुरू है।'
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन