फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of Social Justice and Empowerment will publicize its schemes in Kumbh

Kumbh: कुंभ में अपनी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, बनाई ये योजना

Sun, 12 Jan 2025 08:43 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 12 Jan 2025 08:43 PM IST
सार

Kumbh: महाकुंभ के अवसर पर मंत्रालय की कल्याणकारी योजनाओं, शीर्ष निगमों की ऋण योजनाओं एवं अन्य कार्यक्रमों की जानकारी, संविधान के 75वें वर्ष में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, ट्यूलिप ब्रांड का प्रचार-प्रसार, ऋण योजनाओं के अंतर्गत लाभ प्राप्त लाभार्थियों के उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री आदि कार्यक्रम सम्मिलित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Ministry of Social Justice and Empowerment will publicize its schemes in Kumbh
महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय कुंभ महापर्व का उपयोग अपनी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए करेगा। मंत्रालय सामाजिक समरसता और आर्थिक समानता लाने के लिए सैकड़ों योजनाओं का संचालन करता है। वह कुंभ में हर आने-जाने वालों को इन योजनाओं के बारे में बताएगा जिससे लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें और देश में सामाजिक एकता और आर्थिक समानता हासिल करने के लक्ष्य की ओर बढ़ा जा सके।
विज्ञापन

   
महाकुंभ के अवसर पर मंत्रालय की कल्याणकारी योजनाओं, शीर्ष निगमों की ऋण योजनाओं एवं अन्य कार्यक्रमों की जानकारी, संविधान के 75वें वर्ष में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, ट्यूलिप ब्रांड का प्रचार-प्रसार, ऋण योजनाओं के अंतर्गत लाभ प्राप्त लाभार्थियों के उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री आदि कार्यक्रम सम्मिलित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
मंत्रालय का पवेलियन दिव्य, भव्य एवं डिजिटल थीम पर आधारित है। यहाँ डिजिटल तकनीक की नवीनतम झांकियां लोगों को देखने को मिलेगी। पवेलियन ए.आई. तकनीक के साथ-साथ आधुनिकतम तकनीक एवं संचार माध्यमों से परिपूर्ण होगा। महाकुम्भ में आने वाले वयो-वृद्ध जन-मानस हेतु विशेष व्यवस्था के अंतर्गत योग एवं उनकी वृद्धावस्था से जुड़े सहायक उपकरणों को निःशुल्क वितरित किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मंत्रालय स्वयं व अपने शीर्ष निगमों के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित कर रहा है। जिनमें ऋण योजनाएं, अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों हेतु क्रेडिट गारंटी योजना, कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु 'पीएम-दक्ष' योजना, यंत्रीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र एवं घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू जनजाति का आर्थिक विकास योजना आदि योजनाएं सम्मिलित हैं।  


शैक्षिक योजनाओं के अंतर्गत ओबीसी और एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए नेशनल फेलोशिप योजना, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, अन्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना, विद्यार्थियों के लिए विदेशों में अध्ययन हेतु ब्याज में छूट योजना, निःशुल्क कोचिंग योजना, छात्र एवं छात्राओं के लिए छात्रावास योजना, SC वर्ग के विद्यार्थियों के लिए टॉप क्लास एजुकेशन हेतु सेंट्रल सेक्टर योजना, राष्ट्रीय ओवरसीज छात्रवृत्ति योजना आदि शामिल हैं।
पवेलियन में प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगारंग कार्यक्रम, पैनल परिचर्चा, गीत-संगीत एवं डिजिटल-शो आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।      
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed