फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of Personnel asked states to send more bureaucrats on deputation

केंद्र में काम नहीं करना चाहते हैं अधिकारी? कार्मिक मंत्रालय ने राज्यों से और नौकरशाह भेजने को कहा

Tue, 09 Jul 2019 03:46 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 09 Jul 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
Ministry of Personnel asked states to send more bureaucrats on deputation
आईएएस अधिकारियों को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई
केंद्र में काम करने के इच्छुक अधिकारियों की संख्या नगण्य बताते हुए कार्मिक मंत्रालय ने सभी राज्यों से सुनिश्चित करने को कहा है कि करियर में आगे बढ़ने और प्रासंगिक अनुभव का आदान-प्रदान सुनिश्चित करने के लिए जरूरी संख्या में नौकरशाह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए नामित किये जाएं। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा है कि खासकर उप सचिव या निदेशक स्तर के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर अधिकारियों की नुमाइंदगी ‘‘बहुत कम’’ है। 

कार्मिक मंत्रालय ने पिछले साल दिसंबर में सभी राज्यों को केंद्रीय कर्मचारी योजना के तहत पदों और मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) के पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए अधिकारियों को भेजने को कहा था।
विज्ञापन


मंत्रालय ने एक पत्र में कहा है, ‘‘2019 के लिए आवेदन आमंत्रित करने के बाद से हालांकि छह महीने बीत चुके हैं, अब तक मिले नामांकन की संख्या ‘शून्य’ से नगण्य तक है। खासकर उपसचिव/ निदेशक स्तर पर केंद्रीय कर्मचारी योजना के तहत विभिन्न कैडरों/सेवाओं से अधिकारियों का प्रतिनिधित्व बहुत कम होने के संबंध में ध्यान भी दिलाया गया है। ’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए, आदेश में कहा गया है केंद्रीय कर्मचारी योजना के तहत उपसचिव/निदेशक/संयुक्त सचिव स्तर पर नियुक्ति के लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों की सिफारिश का अनुरोध किया जाता है ताकि इसके लिए रिजर्व केंद्रीय प्रतिनियुक्ति/रिजर्व प्रतिनियुक्ति का इस्तेमाल किया जा सके।


आंकड़े के मुताबिक, पश्चिम बंगाल कैडर के आठ अधिकारी केंद्र में काम कर रहे हैं जबकि उनकी प्रतिनियुक्ति की संख्या 78 निर्धारित है । 

इसी तरह, उत्तर प्रदेश कैडर के 134 अधिकारियों की तुलना में केवल 44 अधिकारी काम कर रहे हैं। कर्नाटक के केवल 20 अधिकारी हैं जबकि संख्या 68 निर्धारित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed