फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of Finance asked states to prioritize bank employees in coronavirus vaccination

वित्त मंत्रालय का अनुरोध: बैंक कर्मचारियों को प्राथमिकता के साथ टीका लगाएं राज्य

Fri, 14 May 2021 07:56 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 14 May 2021 07:56 PM IST
सार

वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को राज्य सरकारों से कहा कि बैंकों और बीमा कंपनियों के कर्मचारियों को कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्राथमिकता दी जाए, क्योंकि इस कठिन समय में वे उच्च जोखिम के संपर्क में हैं। इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) के आंकड़ों के अनुसार बैंकिंग क्षेत्र में कुल 13.5 लाख कर्मचारियों में से पिछले साल कोविड-19 के कारण लगभग 600 कर्मचारियों की मौत हुई।

विज्ञापन
Ministry of Finance asked states to prioritize bank employees in coronavirus vaccination
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव देवाशीष पांडा ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को संबोधित करते हुए एक पत्र में कहा कि राज्यों को प्राथमिकता के आधार पर बैंकों, बीमा कंपनियों, बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट, भुगतान प्रणालियों और अन्य वित्तीय सेवा मुहैया कराने वाली कंपनियों के कर्मचारियों का टीकाकरण विशेष व्यवस्था के तहत करना चाहिए।

विज्ञापन


देवाशीष पांडा ने इस पत्र के साथ एक ट्वीट में कहा, ‘इस चुनौतीपूर्ण वक्त में जरूरतमंद लोगों को बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हमारे बैंक कर्मचारी, बीमाकर्ता, भुगतान सेवा प्रदाता, बैंक मित्र को सलाम।’ उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इनमें से कई कर्मचारियों की कोविड-19 महामारी के कारण मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘सभी राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों से अनुरोध है कि वे स्थानीय अधिकारियों को बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने में जरूरी मदद करें। उन्हें प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जाए, ताकि उनके लिए उच्च जोखिम को कम किया जा सके।’

स्थानीय लॉकडाउन के दौरान राज्यों के कानून प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा बैंक कर्मचारियों से दुर्व्यहार के कुछ मामलों का जिक्र करते हुए पत्र में कहा गया कि इन अधिकारियों की आसान आवाजाही सुनिश्चित की जाए।

पांडा ने मुख्य सचिवों से जिला प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों को यह निर्देश देने के लिए भी कहा कि बैंक और वित्तीय सेवा कर्मचारियों के साथ सहयोग करें और उन्हें पर्याप्त सुरक्षा दी जाए। 


इस कदम का स्वागत करते हुए अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण बहुत महत्वपूर्ण है। वेंकटचलम ने मांग की कि वित्तीय सेवा विभाग बैंकों के कामकाज पर कुछ न्यूनतम दिशानिर्देश भी जारी कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed