फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of Commerce and Industry says Decision will be made soon to open shops in the mall according to guidelines of the Health Ministry

‘स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखकर मॉल में दुकानें खोलने पर जल्द होगा निर्णय’

Fri, 29 May 2020 05:58 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 29 May 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
Ministry of Commerce and Industry says Decision will be made soon to open shops in the mall according to guidelines of the Health Ministry
लॉकडाउन के दौरान बंद मॉल - फोटो : prayagraj

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देश पर गौर करने के बाद मॉल में दुकानें खोले जाने के बारे में निर्णय जल्द लिया जाएगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ व्यापार संगठनों के प्रतिनिधियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बृहस्पतिवार को हुई बैठक में खुदरा कारोबारी के मुद्दों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

दिशानिर्देशों में छूट के बाद भी खुदरा कारोबारियों को हो रही कठिनाइयों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि जरूरी और गैर-जरूरी वस्तुओं का अंतर किए बिना ज्यादातर दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी गई है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों पर विचार करने के बाद मॉल के अंदर अन्य दुकानों को खोलने के बारे में जल्दी निर्णय किया जाएगा।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना वायरस संकट से पार पाने के लिए आत्मनिर्भर पैकेज में सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों के लिए तीन लाख करोड़ रुपये की कर्ज गारंटी की घोषणा की है। इसमें व्यापारी भी शामिल हैं। गोयल ने व्यापारियों से कहा कि उन्हें ई-वाणिज्य कंपनियों से घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आम लोगों को यह समझ आ गया है कि पड़ोस की खुदरा दुकानों से ही संकट के समय उन्हें मदद मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार खुदरा कारोबारियों के लिए कंपनियों के बीच (बी2बी) व्यापार को सुगम बनाने के लिए व्यवस्था पर काम कर रही है और उनका दायरा बढ़ाने के लिए तकनीकी मदद उपलब्ध करा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed