{"_id":"5eeff14e8dee0b51336e6064","slug":"meteorological-department-predicts-monsoon-will-reach-north-india-in-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम विभाग की भविष्यवाणी, तीन दिन में उत्तर भारत पहुंचेगा मानसून","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मौसम विभाग की भविष्यवाणी, तीन दिन में उत्तर भारत पहुंचेगा मानसून
Mon, 22 Jun 2020 05:16 AM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Mon, 22 Jun 2020 05:16 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
उत्तरी ओडिशा और उसके पड़ोस में चक्रवाती वातावरण बनने से दक्षिण पश्चिम मानसून को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की ओर बढ़ने में मदद मिल रही है। मौसम विभाग ने कहा कि मानसून 23 जून तक उत्तराखंड सहित इन प्रदेशों के अधिकांश हिस्सों तक पहुंच जाएगा। उधर दिल्ली में रविवार सुबह तेज बारिश हुई।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने कहा है कि इसके चक्रवाती वातावरण के कारण पूरब से चलने वाली हवा और मजबूत होगी और उसे बंगाल की खाड़ी से मिलने वाली नमी के कारण अगले तीन दिन में उत्तर भारत में मानसून पहुंच जाएगा। बताया गया है कि इस स्थिति के कारण दक्षिण पश्चिम मानसून के मध्य प्रदेश और यूपी के अन्य हिस्सों और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में करीब 23 जून तक पहुंचने के लिए माहौल अनुकूल बन गया है। इसी तरह 24 और 25 जून को इसके पूरे हिमालयी क्षेत्र, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब के ज्यादातर हिस्से और गुजरात, राजस्थान आदि में पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन