{"_id":"5f7506b9e08a2c051c3d6464","slug":"memorial-made-after-27-years-in-memory-of-the-dead-of-latur-earthquake","type":"story","status":"publish","title_hn":"लातूर भूकंप के मृतकों की याद में 27 साल बाद बना मेमोरियल, 52 गांव पूरी तरह हो गए थे ध्वस्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लातूर भूकंप के मृतकों की याद में 27 साल बाद बना मेमोरियल, 52 गांव पूरी तरह हो गए थे ध्वस्त
Thu, 01 Oct 2020 03:59 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 01 Oct 2020 03:59 AM IST
विज्ञापन
भूकंप से प्रभावित घर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
लातूर-उस्मानाबाद क्षेत्र में 27 साल पहले आए भयानक भूकंप में मौत का शिकार हो गए एक गांव के ग्रामीणों की याद में अब स्थानीय नागरिकों ने खुद एक मेमोरियल का निर्माण किया है। महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले के कालदेव निंबाला गांव में 27 ग्रामीणों की याद में बने इस मेमोरियल का बुधवार को अनावरण किया गया।
विज्ञापन
लातूर-उस्मानाबाद क्षेत्र में 30 सितंबर, 1993 को आए 6.4 मैग्नीट्यूड के भूकंप में करीब 10 हजार लोग मारे गए थे, जबकि हजारों अन्य बुरी तरह घायल हुए थे। इस भूकंप से करीब 52 गांव पूरी तरह ध्वस्त हो गए थे।
विज्ञापन
गांव की सरपंच सुनीत पावश्री ने बताया कि करीब 1.25 लाख रुपये की लागत से बने मेमोरियल पर भूकंप में मारे गए गांव के 27 लोगों के नाम खुदवाए गए हैं। इनमें दो साल का बच्चा और 70 साल का बूढ़ा भी था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसका निर्माण करीब चार साल पहले ग्रामीणों ने खुद आपस में सहयोग करके शुरू किया था। बीच में कई बार फंड की कमी होने पर काम रोकना पड़ा और बाद में पैसा जमा होने पर दोबारा शुरू किया गया।
भूकंप में अपने टीचर पति समेत परिवार के पांच सदस्य खोने वाली सुशीला बिराजदार ने इसे बहुत अच्छी पहल बताते हुए कहा कि यह मेमोरियल उन सभी की यादों को जिंदा रखने में मदद देगा।